search

बिहार चुनाव के बीच भोजपुर में डबल डेकर बस में मिला कुछ ऐसा कि पुलिसवालों के भी उड़ गए, तुरंत गिरफ्तार किए गए दो व्यक्ति

deltin33 2025-10-22 07:06:12 views 1279
  

भोजपुर में डबल डेकर बस से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार



जागरण टीम आरा/ बड़हरा। भोजपुर जिले में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान बबुरा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार देर रात बबुराचेकपोस्ट पर पुलिस ने एक डबलडेकर बस से 1570 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान बस से दो अंतरराज्यीयधंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गिरफ्तार तस्करों की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के इमलाहा गांव निवासी भगवान सिंह और उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र के परोज गांव निवासी राजकुमार के रूप में की गई है। दोनों चालक व कंडक्टर बताए जाते है। बस को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह डबलडेकर बस हरियाणा के मानेसर से दरभंगा जा रही थी। गुप्त सूचना मद्य निषेध इकाई, पटना को मिली थी कि नीले और काले रंग की एक डबलडेकर बस में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बबुराचेकपोस्ट पर नाकाबंदी की और संदिग्ध बस को रोक लिया।

जब बस की तलाशी ली गई तो उसकी सीटों के नीचे बने बाक्सनुमा गुप्त तहखानों में विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब की पेटियां बरामद की गईं। कुल 1570 लीटर शराब जब्त की गई। मौके से चालक और कंडक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131