search
 Forgot password?
 Register now
search

दीपावली और छठ के मौके पर बिहार जाने वाले यात्रियों की यात्रा आसान बनाने में जुटे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

LHC0088 2025-10-22 15:47:21 views 1249
Indian Railway: त्यौहार का ये साल बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरा समय लेकर आया है। देश भर से बिहार के लिए 12000 से ज्यादा ट्रेनें चलायी जा रहीं हैं। जो देश के कोने कोने से छठ पर्व पर बिहार जाने वाले लोगों को राहत दे रही हैं। बिहार जाने वाली ट्रेनों की संख्या पिछले सालों के मुकाबले बहुत ज्यादा है। पिछले साल 7724 ट्रेनें चलायीं गयीं थीं।



वाॅर रुम से हो रही है बिहार जाने वाली ट्रेनों की 24 घंटे माॅनिटरिंग



मंगलवार देर शाम जब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेल भवन के वाॅर रूम पहुंचे तो न्यूज 18 उनके साथ था। रेल मंत्री ने वाॅर रूम से विशेष गाड़ियों के संबंध में जानकारी ली और यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर जरूरी निर्देश रेलवे के अधिकारियों को दिया। रेलवे के अधिकारी रेल भवन के वाॅर रुम में ये सुनिश्चित करने में लगें हैं कि बिहार जाने वाली ट्रेनें समय पर सुचारू रूप से सही समय पर चलें। खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वाॅर रुम में सुबह शाम जाकर ये जायजा लेते रहते हैं कि सब सुचारू रूप से चल रहा है या नहीं।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pm-modi-thanks-president-trump-for-diwali-call-says-india-and-us-must-stand-united-against-terrorism-article-2230651.html]PM मोदी ने ट्रंप को दिवाली की बधाई पर दिया धन्यवाद, कहा- आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं दोनों देश, रूसी तेल खरीद पर सस्पेंस बरकरार!
अपडेटेड Oct 22, 2025 पर 10:45 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-aqi-today-2-days-after-diwali-national-capital-continues-to-grapple-with-very-poor-air-quality-article-2230628.html]Delhi AQI Today: दिवाली के दो दिन बाद भी दिल्ली-NCR में आफत बरकरार! छाया हुआ है जहरीला स्मॉग
अपडेटेड Oct 22, 2025 पर 8:33 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/gallantry-award-notification-released-list-includes-the-names-of-the-heroes-of-operation-sindoor-see-details-article-2230599.html]वीरता पुरस्कार के लिए नोटिफिकेशन जारी! लिस्ट में \“ऑपरेशन सिंदूर\“ के नायकों के भी नाम शामिल, देखें- डिटेल्स
अपडेटेड Oct 21, 2025 पर 11:42 PM

रेल मंत्री लगातार नई दिल्ली स्टेशन का दौरा कर ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि यात्री सुविधाएं तो बरकरार रहे ही और साथ ही भगदड जैसी स्थिति नहीं बने। सोमवार की शाम रेल मंत्री ने दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल का भी दौरा किया और यात्रियों का हाल जाना।



हाल में ही दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक विशाल होल्डिंग एरिया का उद्घाटन किया। इसमे टिकट लेने के लिए ही 100 काउंटर हैं। जन-सुविधाओं का यहां विशेष ध्यान रखा गया है। इस कारण मुख्य प्लेटफार्म पर भीड कम हो गयी है। ऐसे ही 6 भीड वाले स्टेशनों पर ऐसा होल्डिंग एरिया बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक देश भर मे 76 स्टेशनों पर आने वाले समय मे ऐसे होल्डिंग एरिया बनाने की योजना तैयार की गयी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com