search

जीविका दीदीयों को मिलेगा सरकारी कर्मचारी का दर्जा, लोन का ब्याज होगा माफ; राजद ने किया एलान

Chikheang 2025-10-22 16:06:41 views 1256
  

बिहार चुनाव के बीच तेजस्वी यादव का बड़ा चुनावी वादा  



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टियां वोटर्स को अपने-अपने पक्ष में करने में जुटी हुई हैं। इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने जीविका दीदीयों को लेकर बड़ा चुनावी वादा किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर जीविका दीदीयों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा। इसके अलावा उनके लोन का ब्याज माफ किया जाएगा और ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। इसके अलावा भी उन्होंने कई वादे किए हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने पहले एक ऐतिहासिक घोषणा की थी कि जिन परिवारों के पास सरकारी नौकरियां नहीं हैं, उन परिवारों में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। आज हम फिर एक ऐतिहासिक घोषणा करने जा रहे हैं। जीविका दीदीयों का जितना शोषण इस सरकार में हुआ है, शायद ही कभी हुआ होगा।

उन्होंने कहा कि हम अपनी यात्रा के दौरान कई जिलों में घूमकर आए और हर जगह हमें जीविका दीदीयों का समूह मिलता था। सभी जीविका दीदीयों के प्रति हमारा सम्मान है और उन्हें उनका अधिकार व सम्मान दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।
सरकारी कर्मचारी का दर्जा

यादव ने कहा कि हमने वैज्ञानिक तौर पर अध्ययन करके निर्णय लिया है कि जितनी सीएम जीवीका दीदीयां हैं, उन सभी को स्थायी सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर उनके वेतन को हम 30,000 रुपये प्रतिमाह करेंगे। ये कोई मामूली घोषणा नहीं है बल्कि कई वर्षों से हमारी जीवीका दीदीयों की मांग रही है कि उन्हें स्थायी किया जाए।
प्रतिमाह 2 हजार भत्ता देने का वादा

राजद नेता ने कहा कि बिना जीवीका दीदीयों के कोई काम संपन्न नहीं हो पाता, लेकिन उन्हें क्या मिलता है? जितनी भी जीविका दीदीयों द्वारा लिए गए लोन के सूद को भी माफ किया जाएगा। जीविका दीदीयों को 2 वर्ष तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। जीविका समूह की दीदीयों को अन्य सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए प्रतिमाह 2 हजार भत्ता भी दिया जाएगा।

इसके अलावा जीविका कैडर में सम्मिलित सभी महिलाओं के लिए पांच-पांच लाख की बीमा, समूह के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के लिए भी मानदेय का एलान किया गया है। यहीं नहीं, माई-बहिन योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ अलग से देने का वादा किया गया है।

यह भी पढ़ें- नामांकन जुलूस से गायब हुए भागलपुर के डिप्टी मेयर, झारखंड के मंत्री के आने से बदला समीकरण

यह भी पढ़ें- नामांकन के अंतिम दिन महागठबंधन ने अलग-अलग जारी की सूची, मतभेदों को सुलझाने की कोशिश
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244