search
 Forgot password?
 Register now
search

Video: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बाल-बाल बचीं, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड का हिस्सा धंसा

Chikheang 2025-10-22 16:06:44 views 1239
  

केरल में लैंडिंग के बाद धंसा हेलीकॉप्टर। फोटो- एएनआई



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सबरीमाला के दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चॉपर अचानक कंक्रीट के गड्ढे में फंस गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिसकर्मियों और अग्निशमन बल के कर्मचारियों ने हाथ से धक्का देकर हेलीकॉप्टर को बाहर निकाला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह घटना आज सुबह केरल के प्रमादम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में देखने को मिली। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बाल-बाल बच गईं। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वो सड़क के रास्ते पंबा के लिए रवाना हो गईं हैं।


#WATCH | Kerala: A portion of the helipad tarmac sank in after a chopper carrying President Droupdi Murmu landed at Pramadam Stadium. Police and fire department personnel deployed at the spot physically pushed the helicopter out of the sunken spot. pic.twitter.com/QDmf28PqIb— ANI (@ANI) October 22, 2025

कैसे धंसे हेलीकॉप्टर के पहिए?

घटना की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “पहले राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पंबा के पास निलक्कल में होनी थी। मगर, मौसम खराब होने के कारण स्टेडियम में लैंडिंग की योजना बनाई गई थी।“

अधिकारी ने बताया-


मंगलवार की देर रात स्टेडियम में हेलीपैड तैयार किया गया था, लेकिन सुबह तक शायद कंक्रीट पूरी तरह से जमा नहीं था। ऐसे में जब हेलीकॉप्टर यहां उतरा तो कंक्रीट में गड्ढे बन गए और हेलीकॉप्टर इसमें धंस गया।


बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दक्षिणी राज्यों की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। मंगलवार की शाम को वो केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंची थीं। आज सुबह वो पथानामथिट्ट स्थित पहाड़ी मंदिर के लिए रवाना हुई हैं।

यह भी पढ़ें- लोकपाल के 7 BMW कार के टेंडर पर सियासी पारा हाई, कांग्रेस बोली- SC के जजों को दी जाती है सेडान तो...
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com