search

सबरीमाला के बाद केरल के मंदिर में सोना चोरी होने से हड़कंप, ऑडिट रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे

Chikheang 2025-10-22 17:07:36 views 1168
  

केरल में स्थित गुरूवायुर मंदिर। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल के सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी होने की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी, केरल के ही एक और मंदिर से चोरी की खबरें सामने आ रही हैं। हम बात कर रहे हैं केरल के मशहूर गुरूवायुर मंदिर की, जहां भारी मात्रा में सोना और हाथीदांत गायब होने का दावा किया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गुरूवायुर मंदिर में 2019 में ऑडिटिंग की गई थी, जिसकी रिपोर्ट अब जाकर सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर में मौजूद चीजों की प्रोटोकॉल के तहत देखरेख नहीं की गई। यही नहीं, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की गोल्ड स्कीम में निवेश करने से भी मंदिर को 79 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
क्या-क्या हुआ चोरी?

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि भक्तों के द्वारा दी गई मचड़ी (मूंग की लकड़ी) के बीच भी गायब हैं और केसर के फूलों को रिकॉर्ड में शामिल ही नहीं किया गया था। इसके अलावा गुरूवायुर मंदिर में 2,000 किलो के उरुली (पारंपरिक बर्तन) भी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किए गए, जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है।

यही नहीं, मंदिर के पुन्नाथुर हाथी किले से 530 किलोग्राम से ज्यादा के हाथी दांत गायब हो गए हैं। मंदिर का प्रबंधन और संचालन करने वाले गुरूवायुर देवस्वोम के अनुसार, वो इस मामले को केरल हाईकोर्ट में ले जाएंगे। इसे लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही है।

  
बीजेपी ने साधा निशाना

यह मामला अब सियासी गलियारों में भी विवाद का विषय बन गया है। बीजेपी ने इसे लेकर केरल की वामपंथी सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी का कहना है कि यह हिंदू आस्था का अपमान है।
सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी

बता दें कि इससे पहले केरल के सबरीमाला मंदिर में भी सोना चोरी की घटना सामने आ चुकी है। पिछले हफ्ते इसपर फैसला सुनाते हुए केरल हाईकोर्ट ने कहा था कि यह चोरी एक सोची-समझी साजिश भी हो सकती है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों ने बोला धावा और लुट गया 3000 किलो प्रसाद, गुजरात के डाकोर जी मंदिर की अनोखी परंपरा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244