search
 Forgot password?
 Register now
search

Chitragupta Puja 2025: चित्रगुप्त पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, नोट कर लें सामग्री लिस्ट

Chikheang 2025-10-22 18:10:32 views 1275
  

Chitragupta Puja 2025 Samagri List (Picture Credit: Freepik)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। यमराज के सहायक होने के साथ-साथ भगवान चित्रगुप्त सभी जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा भी रखते हैं। मान्यता है कि चित्रगुप्त पूजा (Chitragupta Puja 2025 Significance)  से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और ज्ञान व बुद्धि प्राप्त होती है। ऐसे में पूजा के दौरान इन चीजों को शामिल करना न भूलें, ताकि आपकी पूजा में किसी तरह की बाधा न आए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चित्रगुप्त पूजा सामग्री (Chitragupta Puja Samagri List)

  • भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर या मूर्ति
  • सफेद कागज, कलम, दवात खाताबही
  • पीले वस्त्र, अक्षत
  • फूल, माला,  
  • चंदन, कपूर
  • तुलसी के पत्ते, गंगाजल
  • फल, मिठाई,  
  • पान, हल्दी
  • सुपारी, तिल और पीली सरसों
  (Picture Credit: Freepik)
कैसे करें पूजा

चित्रगुप्त पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद पूजास्थल कीलअच्छे से साफ-सफाई कर लें और गंगाजल का छिड़काव करें। परिवार के लोग एकसाथ मिलकर पूजा करें और एक वेदी पर भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति या फिर तस्वीर स्थापित करें। चित्रगुप्त जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और पंचामृत अर्पित करें। इसके साथ पूजा में हल्दी, चंदन, फूल के साथ-साथ भोग के रूप में फल और मिठाई अर्पित करें।  

एक साथ सफेद कागज पर रोली से स्वस्तिक बनाएं। अब इस पन्ने पर पांच देवी-देवतावों के नाम जैसे - श्री गणेश जी सहाय नमः , श्री चित्रगुप्त जी सहाय नमः ,श्री सर्वदेवता सहाय नमः आदि लिखें। इसके बाद चित्रगुप्त जी की कथा का पाठ करें और आरती करें। सभी लोगों में पूजा का प्रसाद बांटें। पूजा के दौरान   

  
करें इन मंत्रों का जप

1. श्री चित्रगुप्त जी सहाय नमः

2. नमस्तेस्तु चित्रगुप्ते, यमपुरी सुरपूजिते |
लेखनी-मसिपात्र, हस्ते, चित्रगुप्त नमोस्तुते ||

3. मसीभाजन संयुक्तश्चरसि त्वम् ! महीतले |
लेखनी कटिनीहस्त चित्रगुप्त नमोस्तुते ||
चित्रगुप्त ! मस्तुभ्यं लेखकाक्षरदायकं |
कायस्थजातिमासाद्य चित्रगुप्त ! नामोअस्तुते ||

यह भी पढ़ें - Chitragupta Puja 2025: चित्रगुप्त पूजा पर क्या करें और क्या नहीं? जानिए नियम

यह भी पढ़ें - Chitragupta Puja 2025: क्यों मनाई जाती है चित्रगुप्त पूजा, जानिए इस दिन का महत्व

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157851

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com