search

जमीन विवाद में न्याय न मिलने पर महिला ने दी खुदकुशी की धमकी, बरगढ़ कलेक्ट्रेट पर हंगामा

deltin33 2025-10-22 22:07:10 views 1272
  

महिला ने दी खुदकुशी की धमकी



संवाद सहयोगी, संबलपुर। बुधवार की दोपहर, बरगढ़ जिलाधीश कार्यालय परिसर में हंगामा हो गया। एक महिला अपने साथ केरोसिन से भर्ती जरिकेन लेकर मुख्यद्वार के सामने बैठ गई और भूमि विवाद पर उसे न्याय नहीं मिलने पर अपने शरीर पर केरोसिन डालकर खुदकुशी करने की धमकी देने लगी। इसकी खबर लगते ही बरगढ़ टाउन पुलिस के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और महिला से केरोसिन भर्ती जरिकेन छीनने के बाद उसे उठाकर थाना ले गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला का नाम शुभासिनी दाश है। वह बरगढ़ जिला के भटली ब्लॉक चढ़ेई गांव की रहने वाली है।

शुभासिनी का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने उसकी भूमि का 30 फुट हिस्सा हथिया लिया है। इसे लेकर वह राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार और जिलाधीश के कई बार न्याय की गुहार कर चुकी है, लेकिन कहीं से उसे न्याय नहीं मिला। उसे इस दफ़्तर से उस दफ़्तर तक दौड़ाया गया, लेकिन न्याय नहीं मिला।  
महिलाओं को बेवजह परेशान कर रहे

उसने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी बारंबार महिलाओं को परेशान नहीं करने का निर्देश देते रहते हैं, लेकिन बरगढ़ जिला में पदस्थ सरकारी अधिकारी इसका उल्लंघन कर महिलाओं को बेवजह परेशान कर रहे हैं।

भूमि विवाद को लेकर परेशान शुभासिनी ने मीडिया को बताया कि आज उसे भले ही पुलिस ने पकड़ लिया और खुदकुशी करने से रोक दिया है, लेकिन वापस घर लौटने के बाद वह खुदकुशी करने से नहीं चुकेगी। उसे किसी भी हालत में न्याय चाहिए। अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आज नहीं तो कल खुदकुशी जरूर करेगी।

खबर है कि शुभासिनी की ऐसी धमकी के बाद प्रशासन की ओर से उसके भूमि विवाद वाले मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131