search

MP News: सागर में कलेक्टर की गाड़ी के सामने शराबियों ने काटा बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

deltin33 2025-10-23 02:07:28 views 1321
  

सागर में कलेक्टर की गाड़ी के आगे हंगामा



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सागर-दमोह मार्ग पर परसोरिया में बुधवार को कलेक्टर संदीप जीआर के वाहन के आगे कुछ लोगों ने हंगामा किया। इसमें युवक घायल था। उसके सिर से खून निकल रहा था। इस घटनाक्रम के तत्काल बाद मौके पर पुलिस पहुंची, जहां घायल को अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के मुताबिक कलेक्टर बुधवार को पड़रिया स्थित गोशाला में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ गो पूजन करने गए थे। वापसी के वक्त मंत्री का काफिला आगे थे। इसे भी शराबी युवकों ने रोकना चाहा, लेकिन मंत्री वहां से निकल गए। वहीं मंत्री वाहनों के पीछे कलेक्टर कलेक्टर संदीप जीआर का वाहन आ रहा था। जब उनका वाहन परसोरिया पहुंचा तो घायल व्यक्ति उनकी कार के सामने आ गया। व्यक्ति को जख्मी देख कलेक्टर ने वाहन रोका। उस व्यक्ति को चोट के निशान थे।

इसी बीच अन्य दो युवक भी आ गए जो नशे में थे। यह कलेक्टर से देर तक बहस करते रहे। इसकी खबर लगते ही तत्काल पुलिस पहुंची। इसके बाद कलेक्टर अपने वाहन को निकालकर सागर आ गए। वहीं पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि यह युवक बंडा क्षेत्र के निवासी हैं। जो गढ़ाकोटा में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर वापस आ रहे थे। इसी बीच उन्होंने शराब पी। इस बीच परसोरिया में तीनों साथियों में विवाद हो गया। इसके चलते एक से मारपीट की। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। वहीं मामले की जांच शुरू की।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131