LHC0088 • 2025-10-23 02:08:00 • views 975
जागरण संवाददाता, बरेली। प्रेमी की खातिर पति को छोड़ने वाली महिला की खुशियां चंद दिनों की थीं। प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान दो महीने के अंदर इतना कलह हुआ कि उसे जान देनी पड़ी। बुधवार को उसका शव किराये के कमरे में लटका मिला। मौके से मिला सुसाइड नोट बेमेल रिश्ते के अंत का कारण बयां कर रहा था-मेरे पति की कोई गलती नहीं थी। प्रेमी प्रताड़ित करता था, उसी के कारण मुझे जान देनी पड़ रही। पुलिस आरोपित को तलाश कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दिल्ली निवासी महिला दो महीने पहले कैंट में किराये के कमरे में रहने आई थी। मकान मालिक के अनुसार, ऑटो चलाने वाले सीतापुर निवासी आलोक ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रहेगा। दोनों को पति-पत्नी मानकर ही कमरा किराये पर दिया था। कुछ दिनों से आलोक ने ऑटो चलाना बंदकर मजदूरी शुरू कर दी थी। बुधवार सुबह वह मजदूरी करने गया, दोपहर को कमरे में अकेली महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी।
पुलिस के अनुसार, कमरे से मिले सुसाइड नोट से स्पष्ट हुआ कि महिला अपने पति को छोड़कर दिल्ली से यहां चली आई। वह अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। सीओ सोनाली मिश्र ने बताया कि आलोक के बारे में आसपास के लोगों से थोड़ी-बहुत जानकारी मिल सकी है। आलोक की तलाश में टीमें लगी हैं। उससे पूछताछ के बाद कई बिंदु स्पष्ट हो सकेंगे। |
|