search

लुधियाना में बंद पड़े मकान में घुसा चोर, मालिक ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Chikheang 2025-10-23 10:38:05 views 1274
  

लुधियाना: मालिक ने चोर को रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस के हवाले किया



संवाद सहयोगी, लुधियाना। दुगरी के क्षेत्र में एक बंद पड़े घर से एलसीडी और अन्य सामान चोरी होने के बाद जब मकान मालिक वहां पहुंचे तो एक चोर उनके हाथ लग गया। यह चोर एक कमरे में छिपा हुआ था। मकान मालिक ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना दुगरी की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रॉपर्टी कारोबारी रोबिन मक्कड़ ने कहा कि वह पहले दुगरी में रहते थे, लेकिन अब माडल टाउन में शिफ्ट हो चुके हैं। फिर भी, उन्होंने दुगरी वाले मकान में कुछ सामान रखा था, जिसकी देखभाल के लिए ड्राइवर वहां रुकता था। हाल ही में ड्राइवर के न होने के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ गईं। जहां से एलसीडी, बैटरी और अन्य सामान चोरी हो गया था।

बुधवार की दोपहर जब रोबिन दुगरी स्थित घर पर गए, तो उन्होंने एक कमरे से आवाज सुनी। वहां एक युवक चोरी कर रहा था। रोबिन ने तुरंत कमरे को बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वीडियो में युवक ने बताया कि उसके साथ दो अन्य युवक भी शामिल हैं। युवक नशे में प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244