search
 Forgot password?
 Register now
search

क्या है पीएम मोदी के इस बार के बिहार दौरे का उद्देश्य? केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से किया स्पष्ट

LHC0088 2025-10-23 16:37:16 views 1214
  

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान। जागरण  



जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Bihar Assembly Election 2025: ठगबंधन और लठबंधन के नेता खुद को स्वघोषित जननायक कह रहे। यह बिहार और कर्पूरी का अपमान है। इसे धोने के लिए पीएम मोदी यहां आ रहे।

वे पहले कर्पूरीग्राम जाएंगे और उन्हें नमन करेंगे। पिछले बीस साल से एनडीए बिहार में दायित्व में है। पिछले 11 साल से यहां की जनता के आशीर्वाद से पीएम के हाथ मजबूत है और केंद्र में एनडीए की सरकार है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डबल इंजन की सरकार ने कांग्रेस लालू राज में बने विकास के गड्ढे को भरने का काम किया। उक्त बातें गुरुवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दुधपुरा स्थित पीएम के जनसभा स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का चुनावी अभियान सौभाग्य से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्म स्थान से शुरू हो रहा है। यह सबसे बड़े सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री यहां आएंगे और सबसे पहले कर्पूरी गांव जाएंगे।

कुछ लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। गरीबों के बारे में उनकी सोच के कारण ही बिहार की जनता ने कर्पूरी जी को जननायक बनाया है। सदियों से यह बिहार नई विचार की परिणीता रहा है।

मिथिलांचल है भारत की सभ्यता का एक प्रमुख तीर्थ केंद्र है। यही सीतामढ़ी है, यही दरभंगा है, यही मैथिली भाषा की मधुरता है और समस्तीपुर एक प्रकार से किसानों की प्रमुख केंद्र है।

यहीं के गरीब गुरबा की लड़ाई कर्पूरी ठाकुर जी लड़े थे। आजादी के पहले और आजादी के बाद और जिंदा रहने तक इसलिए बिहार की जनता ने उन्हें जननायक कहा और देश की जनता ने उन्हें स्वीकार किया।

देश की वंचित वर्गों, पिछड़ी वर्गों, गरीब गुरबों की ओर से पीएम का आभार प्रकट करूंगा कि उन्होंने कर्पूरी का सम्मान बढ़ाया। 2005 से लेकर 2025 तक एनडीए की शासन कुछ कालखंड को छोड़कर बिहार में है‌। हमने अनेकों काम किया है।

बिहार एक नई परिस्थिति में पहुंच चुका है। मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज दरभंगा में एयरपोर्ट बना है, चंद दिनों के बाद उत्तर बिहार के विकास का प्रयोगशाला होगा।

मखाना बोर्ड बना है, रास्ता बना है, पुलिया बना है , गंगा जी के ऊपर पुल बना है जो गड्ढा कांग्रेस और लालू राज में बिहार के विकास में हो गया था पिछले 20 साल और विशेष कर पिछले 11 साल में डबल इंजन चलकर पीएम ने भरने का कार्य किया है।

डबल इंजन की सरकार को फिर एक बार बिहार में स्थापित करने के लिए पहला आशीर्वाद समस्तीपुर के इस पर पवित्र भूमि से मांगा जाएगा। यहां से निकली बात को बिहार के हर घर तक पहुंचना है।

पीएम यहां से माताओं का आशीर्वाद मांगेंगे, बिहार के नौजवानों का साथ मांगेंगे, बुजुर्गों का साथ मांगेंगे। पूरा बिहार जननायक की श्रद्धांजलि को दिखेगा। मौके पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, यूपी के पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, महामंत्री राकेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम साहनी, शशिधर झा, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय, अश्वमेघ देवी, विप सदस्य तरुण कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com