search
 Forgot password?
 Register now
search

नॉर्वे के राष्ट्रीय ध्वज को 1821 में मिली थी औपचारिक मान्यता, यह स्कैंडिनेवियाई देशों की झलक प्रस्तुत करता है

deltin33 2025-10-23 23:37:16 views 1264
  

यहां देखें नॉर्वे राष्ट्रीय ध्वज के बारे में।  



करियर डेस्क, नई दिल्ली: नॉर्वे एक ऐसा देश जो अपनी ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। नॉर्वे को \“लैंड ऑफ द मिडनाइट सन\“ भी कहा जाता है। नॉर्वे की राजधानी ओस्ला है, जो नॉर्वे का सबसे बड़ा शहर और जनसंख्या की दृष्टिकोण से घनी आबादी वाला शहर है। नॉर्वे देश जितना अधिक खूबसूरत है, उससे कई रोचक इस देश के राष्ट्रीय ध्वज की ऐतिहासिक कहानी है। नॉर्वे का राष्ट्रीय ध्वज स्वतंत्रता, एकता और स्वाधीनता का प्रतीक माना जाता है। नॉर्वे के राष्ट्रीय ध्वज में गहरा लाल, सफेद और नीला रंग का नॉर्डिक क्रॉस स्कैंडिनेवियाई देशों की झलक को प्रस्तुत करता है। ऐसे में अगर आपको भी नॉर्वे देश पसंद है और आप इस देश के राष्ट्रीय ध्वज के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी को सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन

नॉर्वे का राष्ट्रीय ध्वज आयताकार है, जिसमें गहरा लाल, सफेद और नीला रंग का क्रॉस बना हुआ है। झंडे में मौजूद नीले क्रास को नार्डिक क्रॉस भी कहा जाता है। राष्ट्रीय ध्वज का अनुपात 22:16 है। इसके साथ ही नॉर्वे के राष्ट्रीय ध्वज को साल 1821 में फ्रेडरिक मेल्टजर द्वारा डिजाइन किया था। दरअसल नॉर्वे के झंडे को डिजाइन करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि नॉर्वे का झंडा डेनमार्क और स्वीडन के झंडे से अलग तो दिखाई दे, लेकिन यह नार्डिक देशों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक एकता को दर्शाता हो।
रंगों का अर्थ

नॉर्वे के राष्ट्रीय ध्वज में गहरा लाल, सफेद और नीला रंग है, जिनके अलग-अलग मायने व उद्देश्य है। झंडे में मौजूद लाल रंग साहस और शक्ति प्रतीक है, जबकि नीला रंग डेनमार्क और स्वीडन की सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है। ध्वज में मौजूद सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है। आपको बता दें, नॉर्वे कई सालों तक डेनमार्क और स्वीडन का हिस्सा रहा है। इसलिए नॉर्वे के राष्ट्रीय ध्वज में डेनमार्क और स्वीडन राष्ट्रीय रंगों को शामिल किया गया है, ताकि तीनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध बना रहे।  
झंडे में हुए कई बार संशोधन

नॉर्वे के झंडे में समय के साथ-साथ कई संशोधन भी हुए है। बता दें, जब नॉर्वे डेनिश शासन के अधीन था, तब नॉर्वे ने कई झंडों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद डेनमार्क और नॉर्वे का विघटन हो गया, जिसके बाद नॉर्वे ने स्वीडन देश के प्रतीकों को दर्शाने वाले एक संशोधित ध्वज को अपनाया। इसके बाद 1821 में फ्रेडरिक मेल्टजर द्वारा डिजाइन किए गए झंडे को नागरिक ध्वज के रूप में अपनाया गया। साल 1844 में नॉर्वे के झंडे में स्वीडन के साथ संबंधों को दर्शाने के लिए \“संघ चिह्न\“ को जोड़ा गया। लेकिन 1899 से लेकर 1905 तक लोगों के बीच पूर्ण स्वतंत्रता की मांग अधिक बढ़ रही थी, जिसके कारण स्वीडन के संघ चिह्न को झंडे से हटा दिया गया और झंडे को दोबारा साल 1821 में अपनाए गए झंडे के रूप में मान्यता दी गई।  

यह भी पढ़ें: UNESCO Internship Programme 2025: ग्रेजुएट युवाओं के लिए यूनेस्को की इंटर्नशिप, 31 दिसंबर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467377

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com