search

रणजी: ओडिशा के खिलाफ रिंकू का विकल्प कैसे तलाशेगी UP की टीम, इस बड़ी सीरीज के लिए हुए रवाना

cy520520 2025-10-24 00:08:00 views 1030
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। बीसीसीआइ की घरेलू शृंखला रणजी ट्राफी का दूसरा मुकाबला 25 अक्टूबर से ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। उप्र का सामना ओडिशा की टीम से होगा। घरेलू मैदान में उप्र की टीम आंध्र प्रदेश के साथ ड्रा खेल चुकी है। तब उप्र की टीम को हार से बचाकर पहली पारी के आधार पर रिंकू सिंह ने ही बढ़त दिलाई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अब दूसरे मैच में ओडिशा के खिलाफ वह मैदान में नहीं दिखेंगे। रिंकू आस्ट्रेलिया में होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं। इसके लिए वह आस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं। घरेलू शृंखला में रिंकू का विकल्प तलाशना उप्र के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। हालांकि, पहले मुकाबले में चमके स्पिनर विप्रराज का साथ देने के लिए टीम प्रबंधन प्रशांतवीर को टीम में शामिल कर सकती है। प्रशांत स्पिन गेंदबाजी के साथ मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने में माहिर हैं।
तैयारियों में जुटे कोच

ग्रीन पार्क स्टेडियम में गुरुवार को सुबह साढ़े 10 बजे उप्र की टीम के खिलाड़ियों ने मुख्य कोच अरविंद कपूर और सहायक कोच मो. आमिर की देखरेख में तैयारियों को दुरुस्त किया। कप्तान करन शर्मा के साथ आर्यन जुयाल, आराध्य यादव, अभिषेक गोस्वामी, प्रियम गर्ग और माधव कौशिक ने गेंदबाज आकिब खान, वैभव चौधरी, विप्रराज निगम, शिवम मावी, विजय कुमार की गेंदों पर करीब दो घंटे अभ्यास किया।

नेट्स पर बारी-बारी खिलाड़ियों को भेजकर मुख्य कोच और सहायक कोच ने खिलाड़ियों की क्षमता को परखा और रिंकू सिंह के विकल्प की तलाश की। वहीं, दूसरी ओर मेहमान टीम ओडिशा के खिलाड़ियों ने कप्तान शुभ्रांशु सेनापति और उपकप्तान स्वास्तिक के साथ कड़ा अभ्यास किया। कप्तान और उप कप्तान ने पिच से मिलने वाली मदद का आकलन किया।

ओडिशा टीम के बल्लेबाज ग्रीन पार्क में स्पिन की मददगार पिच से मिलने वाली मदद को परखा। नेट्स पर ओडिशा के खिलाड़ी अनिल, बादल, गौरव चौधरी, राजेश धूपर, गोविंद, सुनील राउल और आशीर्वाद ने पिच से मिलने वाले उछाल और टर्न के सामने कड़ा अभ्यास कर तैयारी दुरुस्त की।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725