search
 Forgot password?
 Register now
search

भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहे पंकज सिंह तेकाम को मिला प्रमोशन, मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए

Chikheang 2025-10-24 00:08:22 views 644
  

पंकज सिंह तेकाम।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश की नई कार्यकारिणी गुरुवार की शाम घोषित कर दी। कार्यकारिणी में डिंडौरी जिले को बड़ा प्रतिनिधित्व संगठन स्तर पर मिला है। अब तक भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाल रहे, पंकज सिंह तेकाम को मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पंकज सिंह इससे पहले नगर परिषद डिंडौरी के अध्यक्ष रहने के साथ वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में डिंडौरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार भी रहे हैं। यद्यपि उन्हें इस चुनाव में सफलता हाथ नहीं लगी,लेकिन वे लगातार भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका रहे देते रहे है। प्रदेश भर में अनुसूचित जनजाति मोर्चे को मजबूत करने में भी लंबे समय से लगे हुए थे। इसी के चलते उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

पंकज तेकाम को बड़ा आदिवासी चेहरा बनाने की भी कवायत संगठन स्तर से चल रही है। साफ सुथरी छवि होने के साथ अच्छा वक्ता और पढ़ा हुआ आदिवासी चेहरा होने के चलते भी उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।

उन्होंने नई दुनिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश संगठन से उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी गंभीरता से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही आदिवासी वर्ग की हितैषी है। प्रदेश भर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा को और मजबूत करने के लिए विशेष पहल उनके द्वारा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: इटावा सफारी पार्क में इन आकर्षक मिनी बसों में सैर करेंगे पर्यटक, टूरिस्टों के लिए की गई हैं डिजाइन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com