search
 Forgot password?
 Register now
search

छठ महापर्व की तैयारियों में सराबोर दिल्ली, यमुना के 70 घाटों पर होगा उत्सव; वसुदेव घाट पर हो रही विशेष तैयारी

deltin33 2025-10-24 04:07:06 views 712
  

प्रतीकात्मक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर मध्य दिल्ली और नई दिल्ली के अस्थायी घाटों सहित समस्त यमुना घाट आस्था के रंग में सराबोर होने लगे हैं। विभिन्न छठ समितियों द्वारा 72 स्थानों पर पार्कों और खाली प्लाॅटों में गड्ढे खोदकर कृत्रिम घाटों का निर्माण किया जा रहा है। रंग-रोगन और साफ-सफाई के साथ ही छठ माता के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं ने घाटों को लाइट, रंगोली, केले के पत्तों और दीपों से सजाने में जुटे है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, कश्मीरी गेट स्थित वसुदेव घाट पर विशेष रूप से भव्य तैयारियां की जा रही हैं। यहां यमुना के दोनों किनारों को सजाने का काम तेजी से चल रहा है। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए घाट पर अलग से नदी के साथ ही एक छोटा पुश्ता बनाकर पोखर तैयार किया जा रहा है। इसमें अर्घ्य देने के लिए तीन फीट साफ जल भरा जाएगा, ताकि श्रद्धालु पानी में सहजता से खड़े होकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्यदेव को बिना किसी परेशानी के अर्घ्य अर्पित कर सकें।

प्रशासनिक व्यवस्थाओं के तहत वसुदेव घाट पर वीआइपी श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। यमुना किनारे पुश्ता बनाकर उसमें अलग से लकड़ी की बल्लियां डालकर एक प्लेटफार्म तैयार किया गया है।

वहीं, वसुदेव घाट की दूसरी तरफ भी छठ पूजा के लिए यमुना के ऊपर बने फ्लाइओवर से घाट तक श्रद्धालुओं की पहुंच सुगम बनाने के लिए अस्थायी सुविधाजनक रैंप भी तैयार किया जा रहा है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यमुना किनारे घाटों पर बांस के बाड़ लगाकर सघन बैरिकेडिंग की जा रही है।

दूसरी तरफ आइटीओ घाट पर भी पर्व का उल्लास चरम पर है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति के लिए एक सुसज्जित मंच का निर्माण किया जा रहा है। जबकि वसुदेव घाट पर यमुना के ऊपर बने पुल को भी रंग-रोगन के साथ ही आकर्षक लाइटों से सजाया जा रहा है, जिससे यमुना तट का नजारा देखते ही बन रहा है। घाट पार्क की जमीन को विशेष रूप से पूजा- अर्चना के अनुकूल तैयार किया जा रहा है।
उपराज्यपाल ने लिया तैयारियों का जायजा

वसुदेव घाट पर तैयारियों का जायजा लेने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को वासुदेव घाट का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री मिश्रा ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार ने छह सालों से जानबूझकर छठ पूजा पर रोक लगाई थी और पूर्वांचलियों का अपमान किया था, लेकिन अब पूर्वांचल के लोग \“स्वाभिमान और गर्व\“ के साथ परंपरागत तरीके से यमुना तट पर पूजा-अर्चना कर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के विस्तृत निर्देश भी दिया।

यह भी पढ़ें- अब यमुना के साफ पानी में छठ मनाएंगे दिल्लीवासी, हरियाणा ने छोड़ा हथनी कुंड बैराज से अधिक पानी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467455

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com