search
 Forgot password?
 Register now
search

भागलपुर की 2 लाख 17 हजार महिलाओं के खाते में भेजे गए 10-10 हजार रुपये, PM Modi ने किए ट्रांसफर_deltin51

deltin33 2025-9-26 22:06:27 views 1239
  भागलपुर की 2 लाख 17 हजार महिलाओं के खाते में भेजे गए 10-10 हजार रुपये, PM Modi ने किए ट्रांसफर





जागरण संवाददाता, भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्मयम से जिले की दो लाख 17 हजार महिला लाभुकों को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से दो करोड़ 17 लाख रुपये की राशि का अन्तरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस कार्यक्रम का लाइव वीडियो प्रसारण किया गया। भागलपुर जिले में 3 लाख 45 हजार से अधिक महिलाओं ने लाइव प्रसारण देखा। जिले मे इस कार्यक्रम का लाइव वीडियो प्रसारण किया जा रहा था। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित टाउन हाल में किया गया, जहां जन प्रतिनिधि एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।



इसके अलावा जिले के सभी 16 प्रखंडों, 47 जीविका संकुल स्तरीय संघों एवं 1971 जीविका महिला ग्राम संगठन स्तर पर भी इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इससे जिले की तकरीबन साढ़े 3 लाख से अधिक महिलाएं एक साथ इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।

जिला मुख्यालय स्थित टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रमंडल के आयुक्त, भागलपुर पूर्वी प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, गोपालपुर के विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, महापौर, उपविकास आयुक्त, संयुक्त निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, डीआरडीए के निदेशक एवं जीविका के जिल परियोजना प्रबंधक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर टाउन हाल में तकरीबन एक हजार से अधिक महिलाएं उपस्थित थीं।



इस योजना के अंतर्गत जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस राशि से महिलाएं स्वरोजगार की शुरुआत कर सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगी।GST News, new gst rates 2025 gst rate cut 2025, gst price list, gst new rates items list, gst latest update today, gst impact on prices, gst reduced items 2025, gst rate change 2025,   

इस योजना के पहले चरण के तहत जिले में आज 2 लाख 17 हजार से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि का अन्तरण किया गया। जिले में अब तक जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी कुल 3 लाख 42 हजार से अधिक महिलाओं को इस योजना के तहत लाभान्वित करने के लिए एमआइएस पोर्टल पर प्रविष्टि की जा रही है, जिनमें से दूसरे चरण के तहत अब तक 44,350 महिलाओं की एंट्री की जा चुकी है।



इसके अलावा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 72 हजार से अधिक महिलाओं को जीविका स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया है। अगले चरण में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सभी महिलाओं निर्धारित प्रक्रिया के तहत योजना से लाभान्वित किया जाना है।

इस योजना के तहत जीविका महिला ग्राम संगठन स्तर पर शिविरों का आयोजन कर आवेदन प्रत्र संकलित किए गए हैं। जिले में इस समय कुल 1971 जीविका महिला ग्राम संगठनों में आवेदन प्रपत्र संकलित करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। इसके बाद ग्राम संगठन के अनुमोदन के उपरांत इसे एमआइएस पर प्रविष्टि की गई है।



तदुपरांत इसकी जांचोपरांत इन्हें योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना के तहत उन सभी महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा, जो जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। वहीं ग्राम संगठन स्तर पर ही शिविर का आयोजन करते हुए नए सदस्यों का आवेदन प्रपत्र संकलित किया जा रहा है।
क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना?

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना है। जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को योजना का लाभ मिलेगा। लाभार्थी महिला को 10,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए दी जा रही है।


इसका उद्देश्य:-

  • महिलाओं को रोजगार और उद्यमिता से जोड़ना।
  • परिवार की आय में वृद्धि करना।
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना।
  • ग्रामीण समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
  • यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचे।


like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467377

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com