search

Bihar Police: आशुतोष झा बने गोपालपुर थाना के थानाध्यक्ष, ढाई महीने में चौथा तबादला

Chikheang 2025-10-28 17:46:36 views 1005
  आशुतोष झा ने संभाली गोपालपुर थाने की कमान। (जागरण)





संवाद सूत्र, कुचायकोट (गोपालगंज)। गोपालपुर थाने में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष आशुतोष झा ने शनिवार की देर शाम थाने का पदभार ग्रहण कर लिया।

पदभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष ने थाने में पदस्थापित पदाधिकारियों तथा कर्मियों के साथ बैठक कर थाने में उपलब्ध संसाधन तथा क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। वहीं, ढाई माह में चौथे थानाध्यक्ष के आगमन के बाद लोग भी पुलिस की तबादले से चिंतित हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



विदित हो कि ढाई माह के अंदर गोपालपुर थाने में आशुतोष झा के रूप में चौथे थानेदार को थाने की कमान दी गई है। अगस्त माह में तत्कालीन थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार के सारण जिले के लिए स्थानांतरण होने के बाद प्रभात कुमार को गोपालपुर थाने के थानाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी।

एक सप्ताह बाद ही उन्हें हटाकर उनकी जगह सुभाष कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया। 27 अगस्त को सुभाष कुमार ने थाने की कमान संभाली थी।



शुक्रवार को एसपी अवधेश दीक्षित ने सुभाष कुमार को बैकुंठपुर थानाध्यक्ष बनाते हुए माझागढ़ थाने में तैनात दरोगा आशुतोष झा को गोपालपुर थाने में नए थानाध्यक्ष के रूप में तैनाती की।

पदभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष ने बताया कि कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ करते हुए आगामी पर्व त्योहार तथा विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करना तथा शराब तथा मवेशी तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244