search
 Forgot password?
 Register now
search

यूपी में Monsoon ने ली विदाई, पूर्वांचल के दक्षिणी-पूर्वी भाग से भी निकलने को तैयार, अब ठंड शुरू

cy520520 2025-10-28 18:03:34 views 1207
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल के दक्षिणी-पूर्वी भाग को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश भाग से शुक्रवार को मानसून की वापसी हो गई। शेष भाग से 48 घंटों के भीतर के मानसून वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 24 और 26 सितंबर को दो चरणों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश भाग से वापस लौट चुका था। इसके बाद भी उत्तरोत्तर सक्रिय मौसम तंत्रों के प्रभाव से वर्षा हुई। अब वर्षा का वह मौसम तंत्र पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। उसके बाद अब प्रदेश में कोई भी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। ऐसे मेें सतह स्तर पर चल रही शुष्क पछुआ उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से आगामी कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इधर शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वांचल के दक्षिणी-पूर्वी भाग यथा बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मीरजापुर को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर भाग से वापस लौट गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ स्थित आंचलिक कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 18.5° उत्तरी अक्षांश, 72° पूर्वी देशांतर से अलीबाग, अहिल्यानगर, अकोला, जबलपुर, वाराणसी, रक्सौल होते हुए 28° उत्तरी अक्षांश/ 86° पूर्वी देशांतर तक जा रही है।

उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा जबकि अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी तो होगी लेकिन यह अधिकांश स्थानों पर सामान्य या सामान्य से कम बना रह सकता है। शुक्रवार को वाराणसी में ही बीएचयू क्षेत्र का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 24 घंटे में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस बीच आर्द्रता 85 से 67 प्रतिशत के बीच बनी रही। बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 24 घंटे में 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तो जरूर लेकिन सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में तीन लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153557

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com