search
 Forgot password?
 Register now
search

जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार पलटने से टाटा स्टील कर्मचारी की मौत, छह घायल

cy520520 2025-10-28 18:12:10 views 1276
  

कार पलटने से टाटा स्टील कर्मचारी की मौत



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलूंग स्थित नए पुल के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रही एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे टाटा स्टील के वायर रॉड मिल (WRM) में कार्यरत क्रेन ऑपरेटर प्रमोद कुमार सिंह (57) की मौके पर ही मौत हो गई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, कार में सवार छह अन्य कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से सभी को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जन्म की खुशी में पार्टी मनाने निकले

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी कर्मचारी एक सहकर्मी के जुड़वा संतान के जन्म की खुशी में पार्टी मनाने निकले थे। लौटते समय यह हादसा हुआ।  

बताया गया है कि दुर्घटना के समय कार का शीशा खुला था, और कार के पलटने पर प्रमोद कुमार सिंह के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कार में प्रमोद सिंह के साथ वायर रॉड मिल के ही कमेटी मेंबर आरके सिंह भी सवार थे, जो चालक के बगल वाली सीट पर थे। हादसे के बाद उन्हें शीशा तोड़कर और सीट बेल्ट काटकर बाहर निकाला गया। अन्य घायल कर्मचारियों को भी कार से निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतक प्रमोद कुमार सिंह सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित भूषण कालोनी के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार टाटा स्टील कर्मचारी अमित सिंह की थी, जो स्वयं भी कार में सवार थे और सुरक्षित हैं। हादसे ने सहयोगियों को गहरे शोक में डाल दिया है। प्रमोद कुमार सिंह और आरके सिंह की दो दिन पहले ही विभागीय पदोन्नति हुई थी।
दुर्घटना में घायल कर्मियों की सूची इस प्रकार है

  • उमा शंकर नोनिया (47)
  • नंदू यादव (50)
  • परीक्षित बेनुधर (28)
  • जय बनर्जी (50)
  • बिनेश टूद्दू (33)
  • प्रमोद कुमार सिंह (57) – मृत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153557

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com