search

Aligarh : प्रेम प्रसंग में पति की हत्या, महिला के आशिक ने पेट में तमंचा सटाकर मारी गोली

cy520520 2025-10-28 18:20:50 views 1249
  



संवाद सूत्र, नगला जुझार। राजमिस्त्री की हत्या में प्रेम प्रसंग का मामला निकल कर सामने आ रहा है। पुलिस को मृतक की पत्नी पर ही शक है। अभी तक की जांच में पता चला है कि पत्नी ने ही प्रेमी को बुलाया था। आरोपित ने रास्ते में राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


गौंडा क्षेत्र के कलुआ निवासी हरिप्रसाद के बेटा रिंकू की पत्नी ब्रजेश का मुरवार के एक क्लीनिक में इलाज चल रहा था। शनिवार को भी उपचार कराने क्लीनिक आई। करीब दो घंटा यहां रही। महिला ने अपने पति को फोन करके घर ले जाने के लिए बुलाया। इसके बाद ही प्रेमी को फोन कर दिया। पुलिस के अनुसार रिंकू जब पत्नी और बेटी को बाइक से लेकर गांव जा रहा था तभी गांव रफायतपुर के पास बाइक पर आए हमलावर ने उसके पेट पर तमंचा सटा कर गोली मार दी।
गोली की आवाज सुन पहुंचे लोग

गोली की आवाज और शोर सुनकर गांव वाले पहुंच गए। आनन फानन में निजी वाहन से घायल को जेएन मेडिकल कालेज भेज दिया गया। पुलिस भी मौके पर आ गई। देर रात युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो हत्या के तार उसकी पत्नी से जुड़ते नजर आए। जिस क्लीनिक में उसका उपचार चल रहा था, वहां कंपाउंडर के फोन से महिला द्वारा दो काल की गई थीं।

इसमें एक काल उसने पति को बुलाने के लिए की थी और दूसरी काल उस गोली चलाने वाले को की गई बतायी जा रही है। पुलिस ने काल डिटेल के आधार पर महिला को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले आरोपित के साथ महिला का पिछले डेढ़ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उसके घर आता जाता भी था। आरोपित भी शादीशुदा बताया जा रहा है।

महिला भी तीन बच्चों की मां है। हत्या के बाद आरोपित ने पुलिस व लोगों को गुमराह करने के लिए अपने गांव में चला गया था। सुबह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सोमवार को महिला को जेल भेजा जा सकता है।

सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि काल डिटेल के आधार पर काफी कुछ सामने आ गया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। प्रेम प्रसंग का मामला निकल कर आ रहा है। हमलावर की तलाश की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725