search

गढ़वा में DFO सहित वनकर्मियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, कड़ी मशक्कत के बाद तीन थानों की पुलिस ने कराया मुक्त

Chikheang 2025-10-28 18:21:13 views 1275
  

गढ़वा में वनकर्मियों को बनाया बंधक। (जागरण)



जागरण संवाददाता, गढ़वा। गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के केवाल दामर गांव में सोमवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को बंधक बना लिया।

जानकारी के अनुसार, डीएफओ, रेंजर एवं वनरक्षी मंडल डैम के विस्थापितों के पुनर्वास हेतु वन क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य में जुटे थे। इसी दौरान सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को घेर लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ग्रामीणों ने तीनों अधिकारियों को लगभग तीन किलोमीटर पैदल चलाते हुए रंका थाना क्षेत्र के बलिगढ़ खेल मैदान तक ले जाकर बंधक बना लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही तीन थाना क्रमशः रंका, रामकंडा और भंडारिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर समझौता कराया। इसके बाद अधिकारियों को मुक्त कराया गया। ग्रामीण विस्थापन और मुआवजा से संबंधित मुद्दों को लेकर आक्रोशित थे।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244