search

UP News: मस्जिद के कारी ने 14 साल की किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अन्य मामले में पुलिस के फालवर ने बच्चे से की हैवानियत

deltin33 2025-10-28 18:21:27 views 869
  

कारी ने 14 साल की किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)



संवाद सूत्र, जागरण, अंबेहटा (सहारनपुर)। अंबेहटा नगर के एक मुहल्ले में स्थित मस्जिद के कारी ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपित पिछले कई साल से मस्जिद में बच्चों का पढ़ाता था। मस्जिद के इमाम जमात पर गए हैं। नमाज पढ़ाने की जिम्मेदारी भी कारी को सौंपकर गए थे।
किशोरी ने बताया कि रविवार को वह मस्जिद के पास पानी टंकी पर आई थी। उसे अकेला पाकर कारी मुंह दबाकर मस्जिद के बराबर में बने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक स्वजन किशोरी को तलाशते रहे। मस्जिद में कमरे का दरवाजा बंद होने पर उनको शक हुआ। आरोपित को मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। स्वजन ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित कारी सावेज को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
फालवर ने बच्चे के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। कोतवाली देहात परिसर में पुलिसकर्मियों का खाना बनाने वाले कुक (फालोवर) ने 10 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित के दादा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली देहात थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए खाना बनाने के लिए कफील बतौर फालोवर तैनात है। उसके पास एक वृद्ध अपने 10 वर्षीय पौत्र के साथ उसकी मदद करने के लिए आता था। गुरुवार को वृद्ध ने बालक को भेज दिया। फालोवर और बालक कोतवाली देहात परिसर में ही सो गए।
आरोप है कि रात को फालोवर ने बालक के साथ दुष्कर्म किया। चर्चा है कि कुछ पुलिसकर्मियों ने वीडियो भी बना ली। शुक्रवार को घर पहुंचकर बालक ने स्वजन को जानकारी दी। दादा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित फालोवर को गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस अधीक्षक ऋजुल ने बताया कि कोर्ट में पेश कर आरोपित को जेल भेज दिया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131