search

अमेरिका-पाक के बीच बढ़ती नजदीकी से चीन को दिक्कत नहीं, किसने कही ये बड़ी बात?

Chikheang 2025-10-28 18:26:28 views 1250
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन ने स्पष्ट किया है कि रेयर अर्थ खनिजों के निर्यात पर लगाए गए नियंत्रण का पाकिस्तान से अमेरिका भेजे जा रही इन सामग्रियों के बीच कोई संबंध नहीं है।

पिछले दिनों सेना प्रमुख असीम मुनीर द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को रेयर अर्थ खनिजों को बतौर उपहार देने और पाकिस्तान से इनकी पहली खेप अमेरिका भेजे जाने के बाद चर्चा तेज हो गई थी कि इसी वजह से चीन ने रेयर अर्थ खनिजों के निर्यात पर नियंत्रण लगाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
निर्यात नियंत्रण का पाक-अमेरिका डील से संबंध नहीं: चीन

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि अमेरिका के साथ पाकिस्तान के करीबी संबंधों से चीन और पाकिस्तान की मित्रता में कोई बदलाव नहीं आया है। लिन के हवाले से सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि रेयर अर्थ के निर्यात पर नियंत्रण और पाकिस्तानी नेताओं की तरफ से ट्रंप को रेयर अर्थ के उपहार के बीच संबंध जोड़नेवालों को या तो पूरी बात का पता नहीं है, अथवा वे कयासबाजी कर रहे हैं या सभी पक्षों के बीच मनमुटाव कराना चाहते हैं।
पाक-अमेरिका संबंधों से मित्रता पर असर नहीं: लिन जियान

लिन ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान-अमेरिका खनन सहयोग से चीन के हितों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। बता दें कि रेयर अर्थ सामग्रियों पर एकाधिकार रखनेवाले चीन ने पिछले हफ्ते इनके निर्यात पर ये कहते हुए नियंत्रण लगा दिया था कि कुछ विदेशी कंपनियां इन सामग्रियों का सैन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। चीन के इस कदम से नाराज अमेरिका ने चीनी सामानों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। पाकिस्तान ने भी स्पष्ट किया था कि सेना प्रमुख ने ट्रंप को रेयर अर्थ नहीं, बल्की रत्न अयस्क दिए थे।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244