search
 Forgot password?
 Register now
search

अंबाला में नीलगाय को बचाने में 20 फीट नीचे गिरी एंबुलेंस, मरीज की मौत; ड्राइवर सहित दो घायल

Chikheang 2025-10-28 18:36:42 views 904
  

अंबाला: नीलगाय बचाने में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, मरीज की जान गई। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जा रही एक प्राइवेट एंबुलेंस सोमवार रात को अंबाला के घेल लिंक रोड पर करीब 20 फीट ऊंचाई से नीचे पलट गई। हादसे में मरीज निर्मल सिंह की मौत हो गई, जबकि चालक सोनू गुप्ता और एंबुलेंस में मौजूद सहायक गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गांव सदर पोस्ट आफिसलाहरू निवासी निर्मल सिंह कुछ समय से पेट की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार देर शाम अस्पताल से उन्हें एंबुलेंस के जरिए कांगड़ा ले जाया जा रहा था। बताया गया कि एंबुलेंस चालक ने दिल्ली से रवाना होते समय मोबाइल नेविगेशन का सहारा लिया।

लेकिन नेविगेशनसिस्टम ने एंबुलेंस को गलत रास्ते पर मोड़ दिया, जिससे वाहन अंबाला के घेल क्षेत्र में एक लिंक रोड पर पहुंच गई जहां पर एक पटरी पर गाड़ी चढ़ गई। पटरी पर जाते समय करीब एक बजे गाड़ी के आगे अचानक नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और एंबुलेंस करीब 20 फीट नीचे गिरकर तीन बार पलटी। हादसे में गंभीर रूप से घायल निर्मल सिंह को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चालक सोनू गुप्ता और सहायक को भी उपचार के लिए भर्ती किया गया था। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंसकोक्रेनकीमदद से सड़क से हटाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह दर्दनाक हादसा न केवल सड़क सुरक्षा पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि गलत नेवीगेशन और जंगली जानवरों की मौजूदगी कितनी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157950

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com