search
 Forgot password?
 Register now
search

लंदन से इंडिया आ रही हूं... महिला ने बैंककर्मी से दोस्ती की और 28 लाख रुपये ठगे

LHC0088 2025-10-28 18:37:56 views 1243
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, देहरादून। फेसबुक पर दोस्ती कर एक महिला ने बैंक कर्मी को विश्वास में लिया। इसके बाद लंदन से भारत घूमने आने की बात कहकर साथियों की मदद से 28.37 लाख रुपये की ठगी कर दी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर दी, जिसके बाद अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस को दी तहरीर में क्लेमेनटाउन निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि वह सेंट्रल बैंक में कार्यरत हैं। फेसबुक के माध्यम से लंदन में रहने वाली मारिया विलियमस नाम की महिला से उनकी कुछ समय पहले दोस्ती हुई। बाद में उसने वाट्सएप नंबर मांगा और अपने मोबाइल से बातें करने लगी।

  
पहले फेसबुक पर दोस्ती कर जीता विश्वास, फिर भारत घूमने आने की बात कहकर की ठगी

  

शिकायतकर्ता ने बताया कि 27 सितंबर 2025 को महिला ने उन्हें बताया कि वह भारत घूमने आ रही है। महिला ने वाट्सएप नंबर पर टिकट व वीजा भेजा जिससे उसकी बात पर यकीन हो गया कि वह भारत घूमने आ रही रही है। 29 सितंबर को उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया जिस पर एक महिला बोल रही थी। फोन करने वाली महिला ने कहा कि वह मुंबई एयरपोर्ट की कर्मचारी बात कर रही है। इसके बाद बात करने के लिए मारिया विलियम्स को फोन दे दिया। मारिया ने कहा कि उसके पास कुछ पोंड्स हैं जोकि भारत की धनराशि के हिसाब से 59 लाख रुपये हो रहे हैं। इसके बाद मारिया ने दूसरी महिला को फोन पकड़ा दिया।

  
ठगों ने मुंबई एयरपोर्ट पर फंसने और पोंड्स छुड़वाने के लिए पीड़ित से कराई धनरािश ट्रांसफर

  

महिला ने कहा कि मारिया की कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होगी जिसके बाद इस धनराशि को स्थानांतरित किया जा सकता है। इसके बाद उन्हें दो वाट्सएप नंबर से मैसेज आने लगे। मारिया विलियम्स ने उनसे कहा कि वह समस्या में फंस गई है। कुछ धनराशि इनके बैंक खातों में डाल दो, जिसके बाद बैंक सारा पैसा आपके खाते में भेज देगा। पीड़ित ने बताया कि वह मारिया विलियम्स और मुंबई एयरपोर्ट कर्मचारी की बातों में आ गया।

मारिया विलियम्स व मुंबई एयरपोर्ट कर्मचारी ने उन्हें दो खाता संख्या भेजे जिनमें उन्होंने आरोपितों के कहने पर रकम ट्रांसफर करनी शुरू कर दी। आरोपितों ने विभिन्न चार्ज की बात कहकर 29 सितंबर से आठ अक्टूबर के बीच 28.37 लाख रुपये दोनों खातों में ट्रांसफर कराए।



तत्काल साइबर पोर्टल 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई

  


मारिया ने कभी टैक्स जमा करवाने, कभी विदेशी मुद्रा सार्टिफिकेट, सीए सार्टिफिकेट चार्ज के नाम से जमा करवा लिए। बार-बार यही कहती रही कि अब पैसा जमा हो गया है फंड रिलीज हो जाएगा। इसके बाद भी मारिया ने 3.41 लाख रुपये और भेजने के लिए कहा तो उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट के हेल्प डेस्क से मारिया की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के संबंध मे जानकारी जुटाई तो पता चला कि इस नाम से कोई भी जानकारी नहीं है। यह सुनकर उनके हाथपांव फूल गए और वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर गए। उन्होंने तत्काल साइबर पोर्टल 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com