search

दीपावली पर दो शिफ्ट में काम करेंगे यातायात पुलिसकर्मी, मेरठ में चिन्हित किए जाम प्रभावित 11 पॉइंट

deltin33 2025-10-28 18:57:37 views 1118
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मेरठ। दीपावली पर यातायात व्यवस्था संभालने को दो शिफ्टों में यातायत पुलिस काम करेगी। त्योहारी सीजन में पुलिस ने शहर में 11 ऐसे पाइंट चिन्हित किए है जहां जाम लगता है। यहां की व्यवस्था टीएसआइ संभालेंगे। चार पाइंट पर यातायात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रूट डायवर्जन प्लान लागू करने के बाद गुरुवार को वाहनों का दबाव बढ़ गया है। बाजारों में भी भीड़ बढ़ी है। इसके लिए बाजारों के बाहर सुबह से यातायात पुलिस मुस्तैद रही। शहर में यातायात पुलिस 62 से ज्यादा स्थानों पर तैनात रहती है।

त्योहार के दौरान बेगम पुल चौराहा, आकाश गंगा साड़ी कार्नर, बच्चा पार्क चौराहा, सोतीगंज चौराहा, को-आपरेटिव चौराहा, जीरो माइल, लालकुर्ती पेंठ एरिया, शिव चौक आबूलेन, कान्हा प्लाजा मलियाना पुल, हनुमान चौक, सदर बाजार और पिंकी छोले भटूरे वाले स्थान ऐसे है जहां सबसे ज्यादा जाम लगता है।

इससे निपटने को इन स्थानों पर टीएसआइ तैनात किए गए है। प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। यातायात निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131