search

दिलदार भाटिया ने जीता दिल, अपने कर्मचारियों को बताया सेलिब्रिटी, लगातार तीसरी बार दीवाली पर गिफ्ट की महंगी कारें

LHC0088 2025-10-28 19:03:36 views 1276
  

अपने कर्मचारियों को नई गाड़ी गिफ्ट करने के बाद चाबी सौंपते उद्यमी एमके भाटिया।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। ट्राईसिटी के फार्मा इंडस्ट्री में अपने उदार व्यवहार और सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाने वाले उद्यमी एमके भाटिया ने लगातार तीसरे वर्ष दीवाली के अवसर पर नई महंगी कारें गिफ्ट कीं। यह पहल न केवल कर्मचारियों में खुशी और उत्साह भरने वाली रही, बल्कि सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में भी चर्चा का विषय बनी। उन्होंने जो गाड़ियां गिफ्ट की हैं वे ज्यादातर किया और निशान हैं। भाटिया अब तक अपने कर्मचारियों को 51 कारें गिफ्ट कर चुके हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाटिया ने इस अवसर पर कहा कि उनके लिए कर्मचारियों की खुशी और उनके साथ साझा सफलता सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यह पहल कंपनी की समर्पित टीम के प्रति सम्मान और उनके मेहनत को मान्यता देने का तरीका है। अपने कर्मचारियों को वह सेलेब्रिटी मानते हैं।  

भाटिया की यह परंपरा उनके उद्यमिता और समाज सेवा के दृष्टिकोण को दर्शाती है। ट्राईसिटी के लोग इस पहल को प्रेरणादायक मानते हुए इसे दीवाली के पर्व की खास कहानी बता रहे हैं। कुल मिलाकर, यह कदम कर्मचारियों में उत्साह और वफादारी बढ़ाने के साथ-साथ समाज में उदारता और सकारात्मक सोच का संदेश भी फैलाता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126