search

दीपावली घर जाने के लिए लोगों की भारी भीड़, उत्‍तराखंड रोडवेज ने इन रूटों पर बढ़ाई बसें

Chikheang 2025-10-28 19:03:43 views 1253
  

मैदानी एवं पर्वतीय रूट पर वाल्वो समेत 14 साधारण बस बढ़ाई। आर्काइव



जागरण संवाददाता, देहरादून। रोडवेज ने यात्रियों की भीड़ की स्थिति को भांपते हुए दिल्ली रूट पर चार वाल्वो और दो साधारण बस बढ़ाई। इसी क्रम में बरेली के लिए तीन, हल्द्वानी दो, मुरादाबाद दो, आगरा रूट पर एक अतिरिक्त बस बढ़ाई है। सामान्य दिनों में इन रूटों पर वाल्वो एवं साधारण 62 बसें संचालित की जाती है। हालांकि पर्वतीय मार्गों के लिए रोडवेज के पास प्रयाप्त बसें नहीं है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही शिक्षण संस्थानों की छुट्टियां भी होने लगी है। ऐसे में शुक्रवार को आइएसबीटी में विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बस टिकट लेने के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ग्रामीण डिपो सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया सामान्य दिनों में 18 वाल्वो दिल्ली जाती है। लेकिन अब 22 वाल्वो संचालित की जा रही है। इसी क्रम में दिल्ली रूट के लिए ही चार साधारण बसें संचालित की जाती है। जिनकी संख्या में बढ़ोत्तरी कर छह की गई है।

हल्द्वानी के लिए पांच साधारण बसें संचालित की जाती है। अब सात बसें संचालित की जा रही है। आगरा के लिए एक अतिरिक्त बस संचालित की जा रही है। जबकि सामान्य दिनों में एक बस संचालित की जाती है। वहीं दिल्ली रूट पर 30 साधारण बसें संचालित की जा रही है। जबकि अन्य दिनों 28 बसें संचालित की जा रही है। बताया त्योहारी सीजन में यात्रियों की स्थिति देखते हुए और भी बसें बढ़ाई जाएगी।  
ऋषिकेश के यात्रियों ने किया हंगामा

मैदानी एवं पर्वतीय रूट के लिए अतिरिक्त बसें संचालित की जा रही है। लेकिन लोकल में अतिरिक्त बसें संचालित करना रोडवेज भूल गया। शुक्रवार रात को ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों ने आइएसबीटी में जमकर हंगामा किया। यात्री आइएसबीटी में बस को ढूंढते रहे। लेकिन कहीं बस नजर नहीं आई। कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद बस उपलब्ध कराई गई। आइएसबीटी सहायक महाप्रबंधक (संचालन) एसपी मंद्रवाल ने बताया ऋषिकेश के लिए प्रत्येक पांच मिनट में बस संचालित की जाती है। आखिरी बस सात बसें संचालित की जाती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244