search
 Forgot password?
 Register now
search

योगी सरकार ने नौवें दीपोत्सव में फिर बनाए दो नए रिकॉर्ड, अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

deltin33 2025-10-28 19:13:34 views 1253
  

\“दीपों से दिव्य\“ अयोध्या में फिर बना नया कीर्तिमान  



डिजिटल डेस्क, अयोध्या। योगी सरकार ने रामनगरी में रविवार को अपना पुराना सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2017 में सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव का आयोजन कराया और साल दर साल इसे नई ऊंचाइयां दीं। दीपोत्सव ने प्रतिवर्ष नया कीर्तिमान स्थापित किया। योगी सरकार के नौवें और 500 वर्ष बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अपने महल में विराजमान होने के दूसरे दीपोत्सव में अयोध्या ने फिर से दो नए रिकॉर्ड बनाए। नया कीर्तिमान बनाते हुए दीपोत्सव 2025 में 26,17,215 (26 लाख, 17 हजार 215) दीप प्रज्ज्वलित किए गए। बता दें कि पिछले वर्ष 2024 में प्रभु की नगरी 25,12,585 दीपों से जगमगाई थी। वहीं दूसरा रिकॉर्ड सरयू मैया की आरती का रहा, जहां इस वर्ष एक साथ 2128 वेदाचार्यों, अर्चकों व साधकों ने सरयू मैया की आरती की। ड्रोन से की गई दीपों की गणना के उपरांत दीपोत्सव ने नया कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या के प्रति प्रतिबद्धता ने फिर से रामनगरी को वैश्विक रिकॉर्ड सूची में दर्ज कराया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नौवें दीपोत्सव ने हासिल की सबसे बड़ी उपलब्धि
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस \“भव्य दीपोत्सव\“ को देखा और अंततः एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलन को फिर से विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया। कीर्तिमान रचने में योगी सरकार के नेतृत्व में राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, इससे जुड़े महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों के शिक्षकों व छात्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं, साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, पर्यटन-संस्कृति, सूचना विभाग समेत सभी की महती भूमिका निभाई।दीप प्रज्ज्वलन का नियत समय शुरू होते ही \“श्री राम जय राम जय जय राम\“ के जयघोष के साथ एक-एक कर 26 लाख 17 हजार 215 दीप जलाए गए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों द्वारा कीर्तिमान रचने की घोषणा के साथ ही पूरी अयोध्या \“जय श्री राम\“ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी। इससे पहले विगत वर्ष भी दीप प्रज्ज्वजन का कीर्तिमान रचा गया था।

अभिभूत हुए योगी, पर्यटन-संस्कृति मंत्री व प्रमुख सचिव ने सौंपा प्रमाण पत्र
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि की तरफ से हुई घोषणा के दौरान ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभिभूत हो गए। एक तरफ उनके चेहरे पर मुस्कान थी तो दूसरी तरफ दोनों हाथ उठाकर संतुष्टि व खुशी का भाव। योगी की यह भाव-भंगिमा देख हर कोई आह्लादित हो उठा। पर्यटन-संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह व प्रमुख सचिव (पर्यटन-संस्कृति) अमृत अभिजात ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रमाण पत्र सौंपा। योगी आदित्यनाथ ने दोनों प्रमाण पत्र ऊपर उठाकर सभी का अभिवादन करते हुए प्रसन्नता जाहिर की।

अवधपुरी के हर दिल में फिर उतर गए योगी
दीपोत्सव को मूर्त रूप देने वाले इसके सृजनकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से हर किसी के दिल में उतर गए। अयोध्या से गोरक्षपीठ के प्रगाढ़ रिश्तों को मूर्त रूप देते हुए मुख्यमंत्री ने 2017 से दीपोत्सव का आयोजन अनवरत जारी रखा। इस नौवें संस्करण ने सबसे अधिक दीप प्रज्ज्वलन का रिकॉर्ड कायम किया गया। सीएम योगी के पहले और दूसरे कार्यकाल में दीपोत्सव का यह आयोजन समृद्ध से समृद्धतम होता रहा तो दीपों से दिव्य और भावनाओं से भव्य अयोध्या ने योगी को फिर हर दिल में बैठा लिया।

वर्ष दर वर्ष बढ़ती गई समृद्धि

2017- 1.71 लाख
2018- 3.01 लाख
2019- 4.04 लाख
2020- 6.06 लाख
2021- 9.41 लाख
2022- 15.76 लाख
2023- 22.23 लाख
2024- 25.12 लाख
2025- 26.17 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर रिकॉर्ड बना। योगी सरकार में हर वर्ष बढ़ते दीपों के साथ प्रदेश व देश की समृद्धि बढ़ती गई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467353

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com