search

Ghaziabad News: पुलिस ने बाजारों में किया पैदल मार्च, डॉग स्क्वायड के जरिए की चेकिंग

LHC0088 2025-10-28 19:14:52 views 1305
  

दीवाली पर पुलिस ने भीड़भाड़ भरे बाजार, बस अड्डा, माल और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दीवाली पर पुलिस ने भीड़भाड़ भरे बाजार, बस अड्डा, माल और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। डाग स्क्वायड टीम ने माल, बाजारों समेत अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने भी बाजारों में गश्त कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर शहर के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त बढ़ा दी है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने आरडीसी और कविनगर समेत अन्य स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

डीसीपी ग्रामीण जोन सुरेंद्रनाथ तिवारी ने फोर्स के साथ लोनी, अंकुर विहार समेत अन्य स्थानों पर पैदल गश्त किया। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने डाग स्क्वायड टीम के साथ सिहानी गेट क्षेत्र के बाजारों, मॉल, सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्क्वाड टीम ने संदिग्ध वाहनों की भी चेकिंग की।

एसीपी वेवसिटी प्रियाश्री पाल ने फोर्स के साथ क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र के बाजारों और भीडभाड वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने फोर्स के साथ घंटाघर, चौपला, बजरिया में गश्त कर स्थिति का जायजा लिया।

एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद ने फोर्स के साथ प्रमुख बाजारों, अंबेडकर रोड, घंटाघर, रमते राम रोड, नवयुग मार्केट और इंदिरापुरम क्षेत्र के बाजारों में गश्त किया। इस दौरान सडक पर आड़े तिरछे खड़े वाहनों के चालान किए गए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126