search
 Forgot password?
 Register now
search

मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर साधु-संतों से की मुलाकात, दिया उपहार

LHC0088 2025-10-28 19:16:29 views 1074
  



डिजिटल डेस्क, अयोध्या। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में संतों से भेंट की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विभिन्न अखाड़ों और मठों में पहुंचकर संतजनों का हालचाल जाना और दीपावली पर उपहार भेंट किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास से की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले दिगंबर अखाड़े पहुंचे। यहां उन्होंने महंत सुरेश दास से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किया। इस दौरान दोनों संतों के बीच प्रदेश और समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा भी हुई।
बड़ा भक्त महल में कौशल किशोर दास महाराज से हुई स्नेहभरी भेट

मुख्यमंत्री बड़ा भक्त महल भी पहुंचे। यहां उन्होंने महंत कौशल किशोर दास जी महाराज से मुलाकात की। उन्होंने महाराज जी का हालचाल जाना और दीपावली पर उपहार भेंट अर्पित किया।
मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास से मिले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी से मिलने मणिराम दास छावनी पहुंचे। उन्होंने महंत जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए दीपावली उपहार प्रदान किया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com