search

Deepotsav 2025: केदारनाथ में 15000 दीप प्रज्वलित कर मनाया गया दीपोत्सव, बदरीनाथ धाम में जले 12 हजार दिये

deltin33 2025-10-28 19:19:13 views 1326
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केदारनाथ धाम में दीपावली के पावन पर्व पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 15 हजार दीयों को प्रज्वलित कर धाम को रोशनी से जगमग किया गया।

दीपोत्सव के दौरान केदारनाथ मंदिर परिसर को फूलों और दीयों से सजाया गया, जिससे पूरा माहौल दिव्य और भक्तिमय हो गया। मंदिर के पुजारी और श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलन की इस परंपरा में हिस्सा लिया।

यह कार्यक्रम श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा आयोजित किया गया, जिसने इस पर्व को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की थीं। दीपोत्सव के माध्यम से न केवल धार्मिक परंपराओं को जीवित रखा गया, बल्कि पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए भी एक यादगार अनुभव प्रदान किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बदरीनाथ धाम में भी जलाए गए दिये

वहीं, श्री बदरीनाथ धाम में सोमवार को दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।इस अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी , तीर्थ पुरोहितों, बामणी, माणा, पांडुकेश्वर के स्थानीय, श्रद्धालुजनों, हकहकूकधारियों , तीर्थयात्रियों सहित होटल एसोसिएशन बदरीनाथ द्वारा 12 हजार दिये जलाकर दीपोत्सव पर्व मनाया जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131