search

उजियारपुर विधानसभा चुनाव: सीट पर 4-4 कुशवाहा भर रहे दम, वोटरों में असमंजस की स्थिति

deltin33 2025-10-28 19:20:08 views 1266
  

उजियारपुर में कुशवाहा बनाम कुशवाहा। फोटो जागरण



अभिनव कुमार, समस्तीपुर। उजियारपुर विधानसभा सीट पर इस बार का चुनावी समीकरण दिलचस्प है। यहां एक नहीं, चार-चार कुशवाहा प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। साथ ही, दो-दो उपेंद्र कुशवाहा के नाम की चर्चा है।

ऐसे में यह सीट जातिगत गणित से लेकर व्यक्तिगत प्रभाव तक के हिसाब से चर्चा का केंद्र बन गई है। मतदाता, खासकर कुशवाहा समाज के लोग, इस बार खुद को एक कठिन विकल्प के सामने पा रहे हैं।

राजद ने पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक आलोक मेहता पर ही भरोसा जताया है, जबकि एनडीए राष्ट्रीय लोक मोर्चा से प्रशांत कुमार पंकज मैदान में हैं। जनसुराज ने यहीं से विधायक रहे दुर्गा प्रसाद सिंह को उतारा है, जबकि निर्दल प्रत्याशी के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बागी होकर चुनावी रणभूमि में हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चारों कुशवाहा समाज से हैं। चार-चार कुशवाहा के मैदान में होने से वोटरों में असमंजस की स्थिति बनी है। लोगों में राय बंटी हुई है। हालांकि, जातिगत आधार से अलग एनडीए और महागठबंधन के आधार वोट का सहारा है।

इसमें कौन किसमें सेंधमारी करता है, यह देखना दिलचस्प होगा। चारों चेहरे स्थानीय हैं। कोई बाहर का नहीं है। कुशवाहा समाज के भीतर यह दुविधा अन्य जातियों के मतदाताओं को भी प्रभावित कर रही है।

इधर, भाजपा से बागी हुए उपेंद्र कुशवाहा क्षेत्र में घूम रहे। उनका कहना है कि कुछ लोगों की वजह से एनडीए में यह सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के खाते में गई है। ऐसे में यहां दो-दो उपेंद्र कुशवाहा मौजूद हैं, जिनकी चर्चा हो रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131