search

Mathura News: भाई-बहनों ने एक साथ लगाई यम फांस से मुक्ति की डुबकी, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

Chikheang 2025-10-28 19:34:59 views 1287
  

बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना स्थान के लिए उमड़े। जागरण  



जागरण संवाददाता, मथुरा। गुरुवार को यम द्वितीया पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में भाई बहनों ने एक साथ यमुना फांस से मुक्ति की कामना की। मथुरा के प्रसिद्ध विश्राम घाट के साथ-साथ यमुना के अन्य घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना स्थान के लिए उमड़े। यमुना स्थान के दौरान किसी अनहोनी से बचने के लिए गोताखोर और अन्य पुलिस बल सतर्क रहे । विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यम द्वितीया पर गुरुवार तड़के ही लोग यमुना स्नान के लिए आने लगे। फिर जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया वैसे-वैसे स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने-अपने परिवारों के साथ यमुना स्थान के लिए पहुंचने लगे।

यम द्वितीया पर भाई बहनों के एक साथ यमुना स्थान के विशिष्ट महत्व को देख गुजरात, महाराष्ट्र और बिहार जैसे राज्यों से बड़ी संख्या में भाई बहनों की जोड़ियां यमुना स्नान के लिए पहुंची । भाई बहनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर यमुना में डुबकी लगाई और यम फांस से मुक्ति की कामना की।

यह भी पढ़ें- मथुरा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने पर दो पैसेंजर ट्रेनें निरस्त, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

यमुना स्थान के पश्चात पुरोहितों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई और बहनों ने भाइयों के माथे पर टीका किया। लाइफगार्ड जैकेट पहने सुरक्षा कर्मी और गोताखोर लगातार स्टीमर के साथ यमुना में गश्त करते रहे। प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को संभालने के लिए डिप्टी कलेक्टर आदेश कुमार साहित कई मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244