search
 Forgot password?
 Register now
search

Jharkhand Politics: पूर्व मंत्री डा.रामेश्वर उरांव ने कांग्रेस मुख्यालय में सौंपे 26 हजार दस्तावेज, पार्टी चला रही तीन चरणों वाला देशव्यापी आंदोलन

deltin33 2025-10-28 19:36:49 views 1255
  

पूर्व वित्त मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने कुल 26 हजार दस्तावेजों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को समर्पित किया।



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री और लोहरदगा विधायक डा. रामेश्वर उरांव ने बुधवार को  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में चलाए गए वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान से संबंधित कुल 26 हजार दस्तावेजों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को समर्पित किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, कार्यालय के सह प्रभारी राजन वर्मा, खुर्शीद हसन रूमी आदि मौजूद थे। मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने तीन चरणों वाला देशव्यापी आंदोलन शुरू किया है।

तीसरा चरण 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 तक चला। वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान, एक समन्वित, घर-घर और जन-संपर्क अभियान के माध्यम से हमलोग राज्य में वोटों की इस बेशर्म चोरी के खिलाफ 25 लाख हस्ताक्षर एकत्र करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

जिला, प्रखंड और मंडल स्तर के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन इसकी असली ताकत हम सभी की व्यक्तिगत भागीदारी से आएगी।

विधायक डा. रामेश्वर उरांव ने कहा कि किस तरह मोदी सरकार वोट की चोरी कर जनता का शोषण कर रही है, कांग्रेस और जनता अब प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देकर गद्दी छुड़वाएगी।

कांग्रेस द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान के जरिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र सरकार के अत्याचार और जनता की परेशानियों के बारे में बताया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467440

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com