search
 Forgot password?
 Register now
search

Russia-Ukraine war: पलटी कारें, टूटी खिडकियां... रूसी ड्रोन हमले से फिर दहला कीव

cy520520 2025-10-28 19:37:39 views 694
  

कीव में रूसी ड्रोन हमला। इमेज सोर्स - रॉयटर  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार को युक्रेन की राजधानी कीव में रूसी ड्रोन हमले से करीब 9 लोग घायल हुए हैं। युक्रेन के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। युक्रेनके सैन्य प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने कहा कि रूसी हमले में करीब 10 स्थानों को नुक्सान पहुंचा है। इस हमले में दो अपार्टमेंट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यूक्रेनी सैन्य प्रमुख ने ड्रोन हमले का एक विडियो जारी किया है जिसमें पलटी हुई कारें और टूटी हुई खिडकियां दिखाई दे रही है। युक्रेन पिछली दो रातों से रूसी हमलों को झेल रहा है। इससे पहले हमलों में बिजली के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया था।  
कीव में रूसी ड्रोन हमला

लगातार हो रहे रूसी हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि सर्दियों के आने से पहले  देश के ऊर्जा प्रणाली को टारगेट किया जा रहा है। हालांकि ये साफ नहीं है कि इस हमले का उद्देश्य क्या था? इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि बुधवार को हुए हमले में यूक्रेन में कम से कम सात लोग की जान चली गई, जिनमें से छह लोग राजधानी कीव के थे। इन हमलों के चलते बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
ऊर्जा ढांचों को निशाना बनाया गया

युक्रेन की सेना ने कहा कि फरवरी 2022 से लेकर अबतक रूस ने युक्रेन पर कुल 130 ड्रोनलॉन्च किए हैं, जिसमे92 को मार गियारा गया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी यूक्रेनी ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है। वहीँ रूस का कहना है कि यूक्रेनी ऊर्जा सुविधाएं एक वैध सैन्य लक्ष्य हैं। दोनों ही देश नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार करते हैं। यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन हमले भी किए हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com