search

नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की गई जान, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

deltin33 2025-10-28 19:40:58 views 1271
  



जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में जच्चा बच्चा की जान चली गई। मौत के बाद स्वजन ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने उनको शांत कराया। आखिर में स्वजन ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तुलसी नगर रसूलाबाद के शैलेंद्र की पत्नी मंजू देवी गर्भवती थीं और इस समय अपने मायके अकबरपुर ब्रह्मनगर में थीं। उनको बुधवार को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत गंभीर बनी थी। गुरुवार को पुत्र को जन्म दिया लेकिन दोनों की हालत खराब थी। पहले मंजू की जान गई बाद में नवजात की भी जान चली गई। इस पर स्वजन हंगामा करने लगे और अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

कार्रवाई की मांग उन लोगों ने शुरू कर दी। पुलिस पहुंची और सभी को शांत कराया। अस्पताल की डाक्टर पुष्पा शर्मा ने बताया कि खून की कमी व कमजोरी पहले से थी, इसके चलते जान गई है। वहीं स्वजन ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं दी गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131