search

Bihar Politics: नीतीश कुमार की बढ़ी टेंशन, 2 पूर्व विधायकों ने JDU प्रत्याशियों के खिलाफ खोला मोर्चा

Chikheang 2025-10-28 19:40:58 views 1267
  

नीतीश कुमार की बढ़ी टेंशन, 2 पूर्व विधायकों ने JDU प्रत्याशियों के खिलाफ खोला मोर्चा



जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। पार्टी से टिकट न मिलने नाराज जदयू के दो पूर्व विधायकों ने अपनी ही पार्टी की प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह के साथ उनके समर्थकों ने गुरुवार को पद से इस्तीफा दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, विभूति नारायण पांडेय, महावीर कुशवाहा, महासचिव उदय पटेल, नबीनगर प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, बारुण प्रखंड जदयू उपेंद्र यादव, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, किसान व सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन मेहता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

  

सभी ने कहा कि यहां पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह संगठन को मजबूत बनाने में लगे हैं। वे गांवों में घूमकर सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रहे थे। अचानक बाहरी को यहां से टिकट दे दिया गया। कार्यकर्ता पार्टी के लिए क्यों कार्य करेंगे।

पूर्व विधायक ने कहा कि मैं और मेरे साथ रहे नेता व कार्यकर्ता नबीनगर में जदयू का प्रचार नहीं करेंगे। साफ शब्दों में कहा कि टिकट न मिलने से हम आहत हैं।

उधर, रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह अपने ही दल के प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। गुरुवार को उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति जदयू का झंडा जलाया उसे टिकट देकर सम्मानित किया गया। इससे कार्यकर्ता अपने को अपमानित महसूस कर रहे हैं।

दोनों के बगावती तेवर से एनडीए खेमे में हलचल बढ़ गई है। स्थिति को संभालने के लिए नोएडा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा जिले में कैंप कर रहे हैं। बागी नेताओं को मनाने में जुटे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244