search
 Forgot password?
 Register now
search

चिराग पासवान ने की ये बड़ी भविष्यवाणी, एक घाट पर चाचा-भतीजा... बेटे के लिए पारस ने भी ठोके ताल

cy520520 2025-10-29 08:14:18 views 469
  

Chirag Paswan News, Bihar Politics: चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार पूर्ण विकसित राज्य बनेगा।



संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया)। Chirag Paswan News, Bihar Politics बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सुशासन की खुले मन से प्रशंसा करने से अब तक बचते रहे चिराग पासवान ने मंगलवार को उनकी खासी तारीफ की। चिराग ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार प्रगति के पथ पर है। बिहार में शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि, राज्य में पुन: डबल इंजन की सरकार बनेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार करने पहुंचे चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को योग्य नेतृत्वकर्ता बताते हुए महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। खगड़िया के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चौथम दुर्गा स्थान के प्रांगण में मंगलवार को लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एनडीए के जदयू प्रत्याशी पन्नालाल सिंह पटेल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

उन्होंने लोगों से एक-एक मत पन्नालाल सिंह पटेल को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि, महागठबंधन में जब घटक दलों को ही सम्मान नहीं मिल रहा है, तो आमलोगों के सम्मान की आशा करना बेकार है। उन्होंने सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि, अगले पांच वर्षों में बिहार पूर्ण विकसित राज्य बनेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तरक्की की नई ऊंचाइयों को छुआ हैं। गरीबों के लिए उज्ज्वला योजना, किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, हर घर नल और बिजली जैसी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रही हैं। इस मौके पर खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनी देवी, युवराज शंभु, राजेश सिंह, सतीश चौरसिया, अभय किशोर आनंद उर्फ गोपाल राय, भाजपा के विनय भारती चौरसिया आदि मौजूद थे।

बेटे यशराज के लिए पिता पशुपति पारस ने किया चुनाव प्रचार

अलौली (खगड़िया): धीरे-धीरे चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंचने लगा है। सभी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोक दी है। चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। खगड़िया जिला से रालोजपा के प्रत्याशी अलौली(सुरक्षित) और बेलदाैर विधानसभा से चुनावी मैदान में हैं। अलौली से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमाे और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के पुत्र यशराज पासवान चुनावी मैदान में हैं। पशुपति कुमार पारस खुद प्रचार अभियान की कमान संभाले हुए हैं। मालूम हो कि उन्होंने सात बार अलौली(सुरक्षित) विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है। अभी अलौली से राजद के रामवृक्ष सदा विधायक हैं।

मंगलवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने अलौली विधानसभा के हरिपुर में चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि, अलौली की जनता ने 56 साल पहले 1969 में रामविलास पासवान को जीताकर देश का सबसे बड़ा नेता बनाया।

पारस ने कहा कि 1977 में अलौली की जनता ने मुझे भी पहली बार जनता पार्टी से विधायक बनाया और मैंने सात बार यहां का प्रतिनिधित्व बिहार विधानसभा में किया। मैंने काफी विकास का काम अलौली में किया। उन्होंने मौजूद लोगों से यशराज को जिताने की अपील की। कहा, अगर यशराज यहां से विधायक बनेगा, तो हमारे बड़े भाई रामविलास पासवान के हर सपने को पूरा करेगा। और पूरे देश में अलौली का नाम रौशन करेगा।

पशुपति कुमार पारस ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने पुत्र यशराज पासवान को आपके हवाले कर रहे हैं और आपको सौंप रहे हैं। अब यशराज पासवान मेरा बेटा ही नहीं, अलौली का बेटा बनेगा। हमने अपने पुत्र को अलौली की सेवा के लिए अलौली की जनता को समर्पित कर दिया है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल, प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार हिटलर, सत्यनारायण पासवान, अनिल शर्मा, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153653

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com