search

जालंधर में दर्दनाक हादसा, कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर; इलाज दौरान मौत

deltin33 2025-10-29 09:35:53 views 1307
  

कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, इलाज दौरान मौत



संवाद सहयोगी, जालंधर। प्रताप बाग के पास सोमवार दोपहर साइकिल सवार को तेज रफ्तार कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं, जिसे राहगीरों ने नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया।

जहां इलाज के दौरान आदर्श नगर के रहने वाला गोविंद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। थाना तीन की पुलिस ने मृतक गोविंद की बहन के सुमन के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोविंद साइकिल पर काम के सिलसिले में प्रताप बाग ओर निकल रहा था कि उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। वह जमीन पर गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस को सूचित किया।

थाना तीन के एएसआई सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में परिवार को सूचित किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है और जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लेंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131