search

मणिपुर में 50 साल के ग्राम प्रधान की पीट-पीटकर हत्या, UKNA उग्रवादियों पर हमले का शक

Chikheang 2025-10-29 13:06:55 views 1293
  

फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर के चूड़चंदपुर जिले में अज्ञात लोगों के हमले में एक ग्राम प्रधान की मौत हो गई। पीड़ित की पहचान हेंगलेप उप-मंडल के टी खोनोम्फाई गांव के प्रमुख एम. हाओकिप के रूप में हुई है। उन पर सोमवार शाम को हमला किया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ग्राम प्रधान के शरीर पर कई चोटों और जख्मों के निशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें लाठियों और धारदार हथियारों से पीटा।
यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी के उग्रवादियों पर शक

ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए चूड़चंदपुर जिला अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन हाओकिप ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हमले का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन संदेह है कि हमले के पीछे यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी के विद्रोही शामिल हैं। पुलिस ने हेंगलेप थाने में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
कौन थे हाओकिप?

हाओकिप हेंगलेप उप-मंडल के टी खोनोम्फाई गांव के मुखिया थे। मणिपुर में आज भी ग्राम प्रशासन की वंशानुगत मुखियापन प्रणाली लागू है, हालांकि 1967 में इस पारंपरिक व्यवस्था को समाप्त करने के लिए एक राज्य कानून पारित किया गया था, लेकिन उसे कभी लागू नहीं किया गया। वहीं पड़ोसी मिजोरम ने 1954 में ही वंशानुगत मुखिया प्रथा को समाप्त कर दिया था।

(समाचार एजेंसी PTI इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में 100 किमी की रफ्तार से टकराया \“मोंथा\“, एक की मौत; कई ट्रेनें रद
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244