search

कनाडा में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सिंगर के घर भी फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Chikheang 2025-10-29 14:28:43 views 1263
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने कनाडा के एबॉट्सफोर्ड स्थित एक भारतीय मूल के उद्योगपति की हत्या और एक पंजाबी गायक के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।

ये दोनों घटनाएं राजस्थान पुलिस की ओर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य जगदीप सिंह उर्फ जग्गा को अमेरिका में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद हुई हैं।
\“पैसे मांगे तो नहीं दिए..\“

सोशल मीडिया पोस्ट में बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लों ने कहा कि भारतीय मूल के उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी की हत्या के पीछे उनका गैंग था।

गिरोह का दावा है कि साहसी एक बड़े ड्रग कारोबार से जुड़ा था और उसने उससे पैसे मांगे थे। पैसे न मिलने पर गैंग ने उसकी हत्या कर दी।
सिंगर के घर भी फायरिंग

गोल्डी ने पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी भी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में उसने लिखा, “सत श्री अकाल! मैं गोल्डी ढिल्लों (लॉरेंस बिश्नोई गिरोह) हूं। गायक चन्नी नट्टन के घर पर कल हुई गोलीबारी का कारण सरदार खेड़ा है।“ विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लॉरेंस गैंस ने म्यूजिक इंडस्ट्री को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “भविष्य में सरदार खेड़ा के साथ काम करने वाला या उनसे संबंध रखने वाला कोई भी गायक अपने नुकसान के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम सरदार खेड़ा को लगातार भारी नुकसान पहुंचाते रहेंगे।“

ढिल्लों ने आगे कहा कि यह हमला नट्टन के खिलाफ व्यक्तिगत नहीं था, “चन्नी नट्टन से हमारी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है।“

यह भी पढ़ें: पाक को रास नहीं आ रहा भारत-अफगानिस्तान का दोस्ताना, ख्वाजा आसिफ बोले- दिल्ली के हाथ में काबुल की डोर...
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244