search
 Forgot password?
 Register now
search

Vastu Tips: अगर आपको भी मिल रहे हैं ये 5 खास संकेत, तो समझ लें होने वाला है धन लाभ

Chikheang 2025-10-29 16:32:50 views 1249
  

किन संकेत के मिलने पर होती है धन की प्राप्ति  



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिसपर पर मां लक्ष्मी की कृपा बसरती है। उसके जीवन में कोई दुख नहीं आता है। साथ ही धन-अन्न के भंडार भरे रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी के प्रसन्न और कुछ संकेत मिलने पर धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। अगर आपको भी ये संकेत (Dhan Prapti Ke Sanket) दिखाई दे रहे हैं, तो ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि धन की प्राप्त हो सकती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि धन लाभ होने पर कौन-से संकेत मिलते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गाय को रोटी खाते हुए देखना

  

(Pic Credit- Freepik)


अगर आपने सुबह किसी गाय को रोटी खाते हुए देखा है, तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे जीवन में जीवन के सभी दुख दूर होने के संकेत मिलते हैं। साथ ही सुख और धन में वृद्धि हो सकती है।
घर में तोता आना होता है शुभ

  

(Pic Credit- Freepik)

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में तोता का आना शुभ माना जाता है। अगर आपके घर में तोता आया है, तो आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल सकता और धन में अपार वृद्धि के योग बन सकते हैं। इसके अलावा कारोबार में सफलता मिल सकती है।
सपने में कमल का फूल को देखना

  

(Pic Credit- Freepik)


स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में कमल का फूल दिखना शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। अगर आपने सपने में कमल का फूल देखा है, तो समझ लें आपको जीवन में जल्द ही धन की प्राप्ति हो सकती है और कभी भी अन्न-धन के भंडार खाली नहीं होंगे।
घर में उल्लू का आना

  

(Pic Credit- Freepik)


मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है। इसलिए घर में उल्लू के आने से शुभ संकेत प्राप्त होते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर में उल्लू के आगमन से धन संबंधी समस्या से छुटकारा मिल सकता है और धन लाभ के योग बनते हैं। उल्लू को धैर्य, बुद्धिमत्ता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है।
शंख की आवाज सुनाई देना

  

  


इसके अलावा अगर आपको सुबह के समय शंख की आवाज सुनाई देती है, तो इसे भी एक शुभ संकेत माना जाता है। इस संकेत के मिलने पर समझ लें कि आय में बढ़ोत्तरी होने वाली है और धन की देवी मां लक्ष्मी आशीर्वाद प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में सदा चाहते हैं लक्ष्मी जी का वास, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

यह भी पढ़ें- Shri Yantra: घर में श्रीयंत्र स्थापित करने से मिलते हैं कई लाभ, जानिए विधि  

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com