search
 Forgot password?
 Register now
search

IBPS Clerk Vacancy 2025: आईबीपीएस क्लर्क पदों में बढ़ोत्तरी, अब 13533 पोस्ट पर होंगी नियुक्तियां, स्टेट वाइज चेक करें डिटेल

LHC0088 2025-10-29 16:37:04 views 1247
  

IBPS Clerk Vacancy 2025: आईबीपीएस क्लर्क के 13533 पोस्ट पर होंगी नियुक्तियां।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) भर्ती के पदों में बढ़ोत्तरी की गई है। पहले इस भर्ती के माध्यम से 10277 पदों पर भर्ती की जानी थी, लेकिन अब पदों में बढ़ोत्तरी के बाद को 13533 पोस्ट पर नियुक्तियां की जाएंगी। आईबीपीएस की ओर से यह डिटेल ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर नोटिफिकेशन जारी कर साझा की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
किस राज्य में कितने पदों में हुआ इजाफा

नई नोटिफिकेशन के मुताबिक पहले उत्तर प्रदेश में 1315 पदों पर भर्ती होनी थी जो अब 2346 हो गई है। इसके अलावा राजस्थान में पदों की संख्या 324 से बढ़कर 394 और बिहार में 308 से बढ़कर 748 हो गई है। कुछ राज्यों में पदों में कटौती भी की गई है।
स्टेट वाइज पदों की संख्या की डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों में अब कुल 13533 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राज्य के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • अंडमान एवं निकोबार: 15 पद
  • आंध्र प्रदेश: 409 पद
  • अरुणाचल प्रदेश: 36 पद
  • असम: 373 पद
  • बिहार: 748 पद
  • चंडीगढ़: 13 पद
  • छत्तीसगढ़: 298 पद
  • दादरा और नगर हवेली और दमन दीव: 43 पद
  • दिल्ली: 279 पद
  • गोवा: 90 पद
  • गुजरात: 860 पद
  • हरियाणा: 181 पद
  • हिमाचल प्रदेश: 121 पद
  • जम्मू एवं कश्मीर: 75 पद
  • झारखंड: 177 पद
  • कर्नाटक: 1248 पद
  • केरल: 342 पद
  • लद्दाख: 07 पद
  • लक्षद्वीप: 07 पद
  • मध्य प्रदेश: 755 पद
  • महाराष्ट्र: 1144 पद
  • मणिपुर: 43 पद
  • मेघालय: 19 पद
  • मिजोरम: 29 पद
  • नागालैंड: 34 पद
  • ओडिशा: 479 पद
  • पुडुचेरी: 24 पद
  • पंजाब: 313 पद
  • राजस्थान: 394 पद
  • सिक्किम: 22 पद
  • तमिलनाडु: 1161 पद
  • तेलंगाना: 302 पद
  • त्रिपुरा: 59 पद
  • उत्तर प्रदेश: 2346 पद
  • उत्तराखंड: 95 पद
  • पश्चिम बंगाल: 992 पद
  
प्रीलिम रिजल्ट जल्द होगा घोषित

इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 04, 05 और 11 अक्टूबर 2025 को करवाया गया था। अब उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होगा। नतीजों के साथ ही आईबीपीएस की ओर से कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी होगा। जो अभ्यर्थी प्रीलिम एग्जाम में निर्धारित अंक प्राप्त करके सफलता प्राप्त करेंगे वे मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

यह भी पढ़ें- RRB NTPC Recruitment 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, एप्लीकेशन प्रॉसेस, फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com