search
 Forgot password?
 Register now
search

दोहरे हत्याकांड से ग्रेटर नोएडा के सैथली गांव में दहशत, हत्यारोपितों से डरे बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा

cy520520 2025-10-29 17:07:48 views 1150
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जारचा कोतवाली क्षेत्र के सैथली गांव में ताऊ-भतीजा हत्याकांड के सभी आरोपितों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जानमाल के नुकसान की आशंका में पीड़ित पक्ष के लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। डर के कारण न तो बच्चे स्कूल जा रहे हैं और न ही घर के बड़े बुजुर्ग किसी काम से बाहर निकल रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हत्याकांड के मुख्य आरोपित प्रिंस भाटी ने सोमवार को जिला पुलिस को छकाते हुए बुलंदशहर की कोर्ट में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। फिलहाल तीन हत्यारोपित बोबी तोंगड़, मनोज नागर और जीतेंद्र अभी फरार हैं। जिले की चार पुलिस टीमें इन्हें पिछले एक सप्ताह से तलाश कर रही हैं।

दीपावली के दिन सीआइएसएफ से सेवानिवृत दारोगा अजय पाल (55) व उनके भतीजे दिपांशु भाटी (21) की पड़ोसी प्रिंस भाटी ने गैंगस्टर बदमाशों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पीड़ित पक्ष से अनिल भाटी ने मुख्य आराेपित प्रिंस भाटी समेत चार नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। घटना के बाद से पुलिस की चार टीमें आरोपितों की तलाश में लगी हैं, लेकिन आरोपितों को नहीं पकड़ पा रही हैं।

आरोपितों की थार और स्विफ्ट गाड़ियों का सुराग नहीं लगा है। ऐसे में पीड़ित पक्ष के कुछ लोग फरार आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से भय के माहौल में हैं। कुछ लोग रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हैं, बच्चे स्कूलों को नहीं जा पा रहे। महिलाएं भी घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

खेती किसानी के काम प्रभावित हो रहे हैं। पीड़ित स्वजन ने पुलिस अधिकारियों से फरार हत्यारोपितों की जल्द गिरफ्तारी करने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि टीमें फरार आरोपितोंं को तलाश रही हैं, जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
पीड़ित स्वजन ने सोशल मीडिया का लिया सहारा

सभी हत्यारोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित स्वजन परेशान हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस से हत्यारोपितों की जल्द गिरफ्तारी और घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग की है। परिवार ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की भी मांग की है।
यह थी घटना

सैथली गांव में दीपावली के दिन नाली से पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर गांव के ही प्रिंस, बाबी तोगंड, मनोज व कुछ अज्ञात ने अजय पाल भाटी व उनके भतीजे दीपांशु भाटी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com