search
 Forgot password?
 Register now
search

Jharkhand news: गम्हरिया के सरकारी गोदाम में लगाई आग,सहायक गोदाम प्रबंधक झुलसे,लाखों का अनाज राख

cy520520 2025-10-29 19:37:46 views 895
  

गम्हरिया प्रखंड के सरकारी गोदाम में लगी भीषण आग में लाखों रुपये का अनाज जलकर राख हो गया है।  



संवाद सहयोगी, गम्हरिया। गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सरकारी अनाज गोदाम में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई।

इससे लाखों रुपये मूल्य के सरकारी अनाज जलकर राख हो गए। आग के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। किंतु घटनास्थल पर मिले संदिग्ध सामान से आगजनी की आशंका को बल मिल रहा है।

आसपास के लोगों ने बुधवार की सुबह करीब सात बजे गोदाम से उठ रहे धुआं देखने के बाद तत्काल इसकी सूचना गोदाम के कर्मचारियों और गम्हरिया सीओ सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रवीण कुमार को दी।

सीओ ने इसकी सूचना झारखंड अग्निशमन विभाग और जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे गोदाम के प्रभारी सहायक प्रबंधक अभिषेक हाजरा ने अपने सहयोगियों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया।

लेकिन वे भी आग की लपट की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें तत्काल जमशेदपुर स्थित टीएमएच में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

इधर घटना की सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग के दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  

लेकिन तब तक गोदाम का अधिकतर अनाज जलकर नष्ट हो गया था। आगलगी की सूचना पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा और आदित्यपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचे और गोदाम का मुआयना किया।
घटनास्थल से टूटा ताला, लाइटर, पेट्रोल गैलन बरामद

घटनास्थल से टूटा ताला, लाइटर, पेट्रोल का गैलन, ताबीज और गमछा आदि बरामद किया गया है। साथ ही, सीसीटीवी कैमरे और गोदाम का मुख्य द्वार भी क्षतिग्रस्त पाया गया है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आशंका जताई कि यह आग किसी असामाजिक तत्वों द्वारा साजिश के तहत लगाई गई प्रतीत होती है। उन्होंने बताया फिलहाल मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

बताया गया है कि उक्त गोदाम में 1000 क्विंटल से अधिक अनाज रखा था। हालांकि, फिलहाल उक्त आगलगी से नुकसान का आकलन और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। उक्त भीषण आगलगी के जांच की प्रक्रिया जारी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com