search

जंगम योगियों ने संत प्रेमानंद को सुनाया शिव पार्वती विवाह प्रसंग, मंदिर के नाम को लेकर भी हुई चर्चा

LHC0088 2025-10-30 00:06:58 views 1246
  

मथुरा- वृंदावन के श्रीराधा केलिकुंज आश्रम में संत प्रेमानंद को शिव पार्वती विवाह का गीत सुनाते कुरुक्षेत्र से आए जंगम योगियों की टोली। - फोटो: इंटरनेट मीडिया से।



संवाद सहयोगी, वृंदावन। राधानाम का प्रचार प्रसार कर दुनियाभर के सनातनियों को प्रभावित करने वाले संत प्रेमानंद के दर्शन की इच्छा पाले हरियाणा के जंगम योगियों की टोली बुधवार को श्रीराधा केलिकुंज पहुंची। यहां योगियों ने संत प्रेमानंद के दर्शन करने के बाद उन्हें शिव पार्वती के विवाह की अद्भुत प्रस्तुति सुनाई तो संत प्रेमानंद भी प्रसन्न हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

योगियों ने कहा वे एक शिव मंदिर बना रहे हैं, इस मंदिर का नाम आप रख दीजिए, उसी नाम से हम मंदिर बनाएंगे। तो संत प्रेमानंद ने कहा आप मंदिर का नाम आनंदेश्वर रखिए।

परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधा केलिकुंज में बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी जंगम योगियों की टोली संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए पहुंची। योगियों ने कहा उनकी पिछले तीन वर्ष से आपके दर्शन की इच्छा थी। लेकिन, आ नहीं पा रहे थे। आज भोलेनाथ की कृपा से आपके दर्शन हो गए।

  



योगियों ने एक गीत सुनाने की संत प्रेमानंद से आज्ञा मांगी, आज्ञा मिलने पर योगियों ने शिव पार्वती विवाह की प्रस्तुति गाकर सुनाई। योगियों ने कहा पिछले दिनों आपके स्वास्थ को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं।

लेकिन, हमें पूरा भरोसा था आपकी श्रीजी पर कि श्रीजी की आपके ऊपर पूरी कृपा है, वे आपको कुछ नहीं होने देंगे। हम भी भगवान महादेव से प्रार्थना करते हैं आपके ऊपर कृपा बनाए रखें और आप हमेशा स्वस्थ रहें।

इसके बाद योगियों ने संत प्रेमानंद से कुरुक्षेत्र में ही शिव मंदिर बनाने की बात कही और मंदिर का नाम भी पूछा। संत प्रेमानंद द्वारा सुझाए मंदिर के नाम आनंदेश्वर को अपनाने का संकल्प लिया और गंतव्य को चले गए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126