search

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट, छह सैनिकों की मौत; तलाशी अभियान शुरू

Chikheang 2025-10-30 11:06:23 views 952
  

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट में 6 सैनिकों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)



पीटीआई, पेशावर। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को सुरक्षा बलों के एक काफिले को निशाना बनाकर किए गए आइईडी विस्फोट में एक कैप्टन समेत छह सैनिकों की मौत हो गई।

यह जानकारी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आइएसपीआर) ने दी। यह हमला अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत कुर्रम कबायली जिले के सुल्तानी इलाके में सेना के काफिले पर हुआ। इसके बाद हुई गोलीबारी में सात आतंकी भी मारे गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आतंकियों ने काफिले पर उस समय गोलीबारी की, जब सेना का काफिला इस इलाके से गुजर रहा था। मुठभेड़ के दौरान डोगर के पास एक आइईडी में विस्फोट हो गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। इस विस्फोट में ही एक अधिकारी और पांच सैनिक मारे गए।

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पाकिस्तान में आतंकी हमलों में वृद्धि हो गई है। विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244