search

CM सुक्खू ने नड्डा से की मुलाकात, राहत पैकेज दिलवाने के लिए मांगा सहयोग

LHC0088 2025-10-30 11:06:27 views 1282
  

सुक्खू ने नड्डा से की मुलाकात, राहत पैकेज पर मांगा समर्थन



राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार सायं सवा आठ बजे दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके निवास पर 45 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज को दिलवाने में सहयोग का आग्रह किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके साथ ही, प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग की। सुक्खू ने नड्डा को प्रदेश के अस्पतालों में शुरू की गई रोबोटिक सर्जरी के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद में सहयोग का मुद्दा भी उठाया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुक्खू पहले भी नड्डा से दिल्ली में मिल चुके हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री का बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार का कार्यक्रम भी जारी किया गया है, जिसमें वे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 9.40 बजे पटना के लिए रवाना होंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126