search
 Forgot password?
 Register now
search

PM Modi ने मुजफ्फरपुर को ऐसी घटना की दिलाई याद जिसके बाद हेलीकॉप्टर से भेजना पड़ा था नए एसपी को

LHC0088 2025-10-30 18:36:43 views 946
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोतीपुर में सभा के दौरान मुजफ्फरपुर की चर्चित घटना गाेलू अपहरण कांड का उल्लेख किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि गोलू अपहरण कांड को कभी नहीं भूल सकते।  

इसी शहर में 2001 में स्कूल जाते एक बच्चे को अपराधियों ने अपहरण कर लिया था, बदले में ढेर सारे रुपये मांगे गए थे। नहीं देने पर राजद के चट्टे-बट्टों ने उस नन्हे गोलू के टुकडे़-टुकड़े कर दिए गए थे। राजद के शासन में अपहरण हुए, हत्या हुई। रोते-बिलखते मां-बाप से राजद वालों कोई कोई मतलब नहीं है। इनकी नीयत क्या है, इनके ताजा प्रचार से पता चल रहा है। खतरनाक नारे से पता चलता है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चुनाव के मैदान में कैसे गाने बज रहे। हम तो हाथ जोड़ गाने ला रहे हैं, जबकि इनके नारों में छर्रा, कट्टा, दोनाली। मैं तो सोच नहीं सकता भाई। विदित हो कि करीब 24 वर्ष पूर्व शहर के नगर थाना क्षेत्र के बैंककर्मी के पुत्र गाेलू का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद फिरौती की मांग की गई थी।  

इसी बीच अपहर्ताओं ने हत्या कर मासूम के शव को फेंक दिया था। घटना के बाद शहर के लोगों का आक्रोश भड़क गया था। आक्रोशित लोग शहर के विभिन्न जगहों पर सड़क जाम कर प्रदर्शन पर उतर गए थे।  

अनियंत्रित स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस की ओर से फायरिंग की गई थी। इसमें कई लाेगों की जानें गई थी। लाठी चार्ज करनी पड़ी थी। घटना की आग मुख्यालय तक पहुंचा। सरकार को हिलाकर रख दिया था।  

आनन-फानन में सरकार को मुजफ्फरपुर के तत्कालीन एसपी नैयर हसनैन खां का तबादला करना पड़ा था। नए एसपी के रूप में आरके सिंह को यहां हेलीकाप्टर से भेजा गया था। इसके बाद शहर की स्थिति नियंत्रण में आया था।  

आज भी इस घटना को सुनने के बाद शहरवासी दहशत में आ जाते है। पिछले वर्ष इस केस की फाइल को पुलिस ने खोला था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com